कटनी में वज्रपात का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवायजरी, ‘दामिनी’ ऐप डाउनलोड करने की अपील
कटनी: मानसून की दस्तक के साथ ही जिले में आकाशीय बिजली (वज्रपात) का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए कटनी जिला प्रशासन ने आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवायजरी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करें।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के महीने में मानसून से पहले और मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं, खासकर दोपहर से लेकर शाम के बीच का समय इसके लिए बेहद संवेदनशील माना जाता है।
मध्य प्रदेश खेल अकादमियों में प्रवेश का सुनहरा मौका: वर्ष 2026-27 के लिए ‘टैलेंट सर्च’ कार्यक्रम शुरू
इन चीजों और जगहों से तुरंत बना लें दूरी
जिला प्रशासन के मुताबिक, खेतों, फैक्ट्रियों, कंस्ट्रक्शन साइट्स और खुले में काम करने वाले लोग आकाशीय बिजली की चपेट में सबसे जल्दी आते हैं। सुरक्षित रहने के लिए निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें:
-
ऊंचे पेड़ और खंभे: ऊंचे और नुकीले पेड़, पहाड़ी टेकरी, बिजली व टेलीफोन के खंभों के पास बिल्कुल न खड़े हों।
-
धातु की वस्तुएं और वाहन: ट्रैक्टर, क्रेन, बुलडोजर, धातु की सीढ़ी, मचान और लोहे के पाइपों से दूर रहें।
-
30 मिनट का नियम: यदि आपको बिजली कड़कने की आवाज सुनाई दे, तो तुरंत किसी पक्के भवन में शरण लें और गरज बंद होने के कम से कम 30 मिनट बाद ही बाहर निकलें।
घर के अंदर भी बरतें ये सावधानियां
बिजली का झटका घर के भीतर मौजूद दीवारों, फर्श या बिजली के तारों के जरिए भी लग सकता है। इसलिए:
-
टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पावर प्लग से निकाल दें।
-
खुले खिड़की-दरवाजों और पानी के मेटल पाइपों के पास खड़े होने से बचें।
-
अपने घर और कार्यालयों में प्रॉपर अर्थिंग (Earthing) जरूर सुनिश्चित कराएं।
किसान भाई विशेष ध्यान दें (धान रोपाई वाले क्षेत्रों के लिए)
खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए विशेष हिदायत जारी की गई है:
- आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे समूह में कतई खड़े न हों।
- जलभराव वाले क्षेत्रों से तुरंत दूर हट जाएं। बिजली कड़कने के दौरान धान रोपाई या पानी से जुड़े सभी कार्यों को स्थगित कर दें।
- अपने पास कोई भी लोहे या धातु का औजार न रखें।कटनी में वज्रपात का अलर्ट: जिला प्रशासन ने जारी की एडवायजरी, ‘दामिनी’ ऐप डाउनलोड करने की अपील
द्योगों के लिए ‘तड़ित चालक’ अनिवार्य
औद्योगिक इकाइयों के संचालकों और उद्योगपतियों से आग्रह किया गया है कि वे खुले में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सभी औद्योगिक परिसरों में सुरक्षा कोड के अनुसार तड़ित चालक (Lightning Conductor) लगवाना अनिवार्य किया गया है।
प्रशासन की सलाह: मोबाइल में तुरंत इंस्टॉल करें ‘दामिनी ऐप’ जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपने स्मार्टफोन में केंद्र सरकार का “दामिनी” (Damini) मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की अपील की है। यह ऐप आपके संबंधित क्षेत्र में अगले 24 घंटों के भीतर आकाशीय बिजली गिरने की सटीक चेतावनी और संभावना की जानकारी एडवांस में देता है, जिससे समय रहते सुरक्षित कदम उठाए जा सकें।
