Site icon YASHBHARAT.COM

सतना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटने से तीन युवकों की मौत

नरसिंहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूरी पर निकले 3 मजदूरों की मौके पर मौत; इलाके में पसरा मातम

नरसिंहपुर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मजदूरी पर निकले 3 मजदूरों की मौके पर मौत; इलाके में पसरा मातम

सतना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटने से तीन युवकों की मौत

सतना। जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डोमहाई गांव के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

100 मीटर तक घसीटते हुए पोल से टकराई कार प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ने बाइक सवार तीनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें सड़क पर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। इसके बाद बेकाबू कार सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके से फरार हुए कार सवार हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस बीच, दुर्घटना का फायदा उठाकर कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग क्षतिग्रस्त वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

सूचना मिलते ही सभापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और उनकी शिनाख्त की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, जब्त की गई कार के नंबर के आधार पर फरार चालक और वाहन मालिक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version