सिटी मॉल के पास चाकू बाजी,दो से तीन अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया वार, डायल-112 ने पहुंचाया जिला अस्पताल 

सिटी मॉल के पास चाकू बाजी,दो से तीन अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से किया वार, डायल-112 ने पहुंचाया जिला अस्पताल

 

कटनी -शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिटी मॉल के पास मंगलवार रात चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को डायल-112 की मदद से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

 

जानकारी के अनुसार घायल युवक कुलदीप टीपा ने बताया कि वह रात के समय सिटी मॉल के पास मौजूद था, तभी अचानक दो से तीन अज्ञात युवकों ने किसी कारणवश उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने धारदार चाकू से उसके कमर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।

 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा हमलावरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शहर के प्रमुख क्षेत्र में हुई इस वारदात ने रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Exit mobile version