मुंगेली: भीषण सड़क हादसे में पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की दर्दनाक मौत
मुंगेली: मुंगेली जिले के दशरंगपुर में गुरुवार सुबह-सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। सुबह की सैर (मॉर्मिंग वॉक) पर निकले तीन लोगों को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पूर्व खाद्य मंत्री और वर्तमान विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन दास मोहले समेत तीनों लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार:
-
सुबह की सैर बने काल: दशरंगपुर निवासी अधीन दास मोहले अपने दो अन्य साथियों के साथ रोज की तरह मुख्य मार्ग पर मॉर्मिंग वॉक के लिए निकले थे।
-
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर: टहलने के दौरान मुंगेली की ओर से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
-
गंभीर चोटें: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोट आने के कारण तीनों ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल में उमड़ी समर्थकों की भीड़, जांच शुरू
घटना की खबर मिलते ही मुंगेली क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना पाते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले और उनके सैकड़ों समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुँचे।
-
पुलिस कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की मर्ग कायम कर आगे की कानूनी जांच की जा रही है।मुंगेली: भीषण सड़क हादसे में पूर्व मंत्री व विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 की दर्दनाक मौत

