Site icon Yashbharat.com

चड्ढा कॉलेज की एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर की तीन छात्राओं ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में बनाया स्थान

Picsart 26 10 23 16 59 38 410

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

चड्ढा कॉलेज की एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर की तीन छात्राओं ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में बनाया स्था

कटनी आर्ट्स, कॉमर्स एंड लॉ कॉलेज (चड्ढा कॉलेज), कटनी की एलएल.एम. द्वितीय सेमेस्टर की तीन छात्राओं ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त कर विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय का गौरव बढ़ा है।
विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में चांदनी शर्मा ने 238 अंकों के साथ प्रथम स्थान, प्रिया जायसवाल ने 236 अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा युक्ता गुप्ता ने 228 अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन से यह सफलता हासिल की है।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा ने तीनों छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह सफलता महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है तथा यह अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर विधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गोपाल उपाध्याय एवं विधि विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रितिका साहनी आहूजा ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।
महाविद्यालय के डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. जय चड्ढा ने छात्राओं के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विधि विभाग के शिक्षकों सहायक प्राध्यापक श्रीमती माला उपाध्याय, श्रीमती हेमलता पटेल एवं श्री शैलेज तिवारी को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक योगदान के लिए बधाई दी।
महाविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि छात्राएँ भविष्य में भी विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

Exit mobile version