Latestमध्यप्रदेश
खजुराहो की एक होटल में खाना खाने के बाद भर्ती तीन कर्मचारियों की मौत, पांच का इलाज जारी

छतरपुर। खजुराहो की एक होटल में खाना खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग मामले में तीन होटल कर्मचारियों की मौत हो गई है। ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में हुई मौत हुई है। दो कर्मचारी बेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
खजुराहो में यह घटना उसे समय आई है, जब प्रवास पर मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मंत्रीगण हैं।
महिला कर्मचारी सहित कुल 9 लोगों की तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी कर्मचारी खजुराहो के होटल गौतम में कार्यरत थे, जिनकी सोमवार को अचानक तबियत बिगड़ गई थी।
सीएमएचओ आरपी गुप्ता के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है। रामस्वरूप कुशवाह, प्रागीलाल कुशवाह, गिरिजा रजक की मौत हुई है।







