Site icon Yashbharat.com

नांदेड-पटना रूट पर तीन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

29 12 2023 green signal 30 dec 2023 8262151 12183654

नांदेड-पटना रूट पर तीन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। रेल प्रशासन द्वारा दीवाली एवं छठ त्यौहारों में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए नांदेड़-पटना-नांदेड़ के मध्य तीन-तीन ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी के 22 कोच रहेंगे। इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है ।

नांदेड-पटना रूट पर तीन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

गाड़ी संख्या 07615 नांदेड़-पटना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को दिनाँक 29 अक्टूबर 2024 से 12 नंबवर 2024 तक नांदेड़ से दोपहर 14:30 बजे रवाना होकर अगलें दिन बुधवार को प्रातः 05:10 बजे इटारसी, 08:30 बजे जबलपुर, 10:10 बजे कटनी, 12:20 बजे सतना और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन गुरुवार को मध्य रात्रि 00:30 बजे पटना पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07616 पटना-नांदेड़ स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को दिनाँक 31 अक्टूबर 2024 से 14 नंवबर 2024 तक पटना से मध्य रात्रि 02:30 बजे रवाना होकर दोपहर 13:25 बजे सतना, 14:35 बजे कटनी, 16:00 बजे जबलपुर, रात्रि 21:10 बजे इटारसी और अन्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 11:00 बजे नांदेड़ पहुँचेगी।
यह गाड़ी रास्ते मे दोनों दिशाओं में पूर्णा, बसमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा एवं दानापुर स्टेशनों पर रुकेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

 

Exit mobile version