katniमध्यप्रदेश

आरक्षक से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,फरार होने की फिराक में थे आरोपी, गिरफ्तारी के दौरान चाकू भी बरामद

 

 

आरक्षक से मारपीट एवं शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,फरार होने की फिराक में थे आरोपी, गिरफ्तारी के दौरान चाकू भी बराम

 

कटनी -थाना कोतवाली पुलिस ने एफआरव्ही ड्यूटी में तैनात आरक्षक के साथ अभद्रता, मारपीट तथा शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद होने पर प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

 

दिनांक 21 जून  की रात्रि लगभग 2 बजे एफआरव्ही-05 में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक रूपेश यादव को गांधी स्कूल के पीछे चाण्डक चौक क्षेत्र से एक इवेंट प्राप्त हुआ। मौके पर पहुंचे आरक्षक को कॉलर द्वारा बताया गया कि गप्पू उर्फ पारस बर्मन एवं उसके साथियों ने गाली-गलौज कर उत्पात मचाया और वहां से भाग गए हैं।

 

इवेंट से लौटते समय आजाद चौक के पास एक स्कूटी पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान युवकों ने अपने नाम पारस उर्फ गप्पू बर्मन, अभिलाष उर्फ अब्बू सेन एवं गणेश उर्फ गन्नू रजक बताए। घटना के संबंध में जानकारी लेने पर तीनों आरोपियों ने एकराय होकर आरक्षक के साथ अभद्रता की, शासकीय कार्य में बाधा डाली तथा मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने किसी नुकीली वस्तु से वार कर आरक्षक को घायल कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई और रक्तस्राव होने लगा। एफआरव्ही के पायलट द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

आरक्षक रूपेश यादव की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 679/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से पुलिस टीम ने आरोपियों को बोहता बायपास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चाकू बरामद हुए, जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी मे पारस बर्मन उर्फ गप्पू बर्मन , निवासी बाबली टोला, मरही माता मंदिर के पास, आजाद चौक, कटनी,अभिलाष उर्फ अब्बू सेन , निवासी कैलवारा फाटक, कटनी,गणेश उर्फ गन्नू रजक , निवासी हीरापुर कौड़िया, थाना एनकेजे, कटनी को गिरफ्तार किया गया है

 

थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों द्वारा ड्यूटी में तैनात पुलिस आरक्षक के साथ मारपीट कर कानून व्यवस्था को चुनौती देने का प्रयास किया गया था। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है तथा उनके विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह, ऋषभ बघेल, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र तिवारी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह ,उमेश सिंह, आर. अजय प्रताप सिंह,उपेंद्र सिंह,अमित सिंह ,दीपक तिवारी ,विकास राय, मंसूर हुसैन,अजीत सिंह थाना स्टाफ एवं साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Back to top button