यूपी में ज्वैलर्स को धमकी और रंगदारी का खत, पांच लाख रुपये न दिए तो परिवार खत्म करने की चेतावनी
यूपी में ज्वैलर्स को धमकी और रंगदारी का खत, पांच लाख रुपये न दिए तो परिवार खत्म करने की चेतावनी
यूपी में ज्वैलर्स को धमकी और रंगदारी का खत, पांच लाख रुपये न दिए तो परिवार खत्म करने की चेतावनी
यूपी में ज्वैलर्स को धमकी और रंगदारी का खत, पांच लाख रुपये न दिए तो परिवार खत्म करने की चेतावनी, बहराइच के मुख्य बाजार में बुधवार रात को एक सराफा व्यापारी की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस फेंककर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पत्र में साफ लिखा था कि रकम नहीं दी गई तो व्यापारी और उसके पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। खत में भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया।
व्यापारी चंद्र मोहन सोनी उर्फ छठ ने कहा कि अज्ञात नंबरों से लगातार फोन कर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस घटना ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे बाजार में दहशत फैला दी है।
व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो 3 अप्रैल को पूरे बाजार में बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगाने और सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन जल्द ही दोषियों को पकड़कर सख्त सजा दिलाई जाएगी।
धमकी भरे खत में रंगदारी मांगने वाले ने कहा कि व्यापारी को 7:20 बजे गोपिया मार्ग पर दरोगा पुरवा के पास पैसा लेकर पहुंचना होगा। खत में साथ में 12 बोर का कारतूस भी रखा गया था, और चेतावनी दी गई थी कि पुलिस को खबर की तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।