Site icon Yashbharat.com

Article 370 की बूम बूम, लापता लेडीज समेत बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

bkasa oifasa raparata 7d395cdc9b802360c390ae87a4c78aeb

Article 370 की बूम बूम, लापता लेडीज समेत बाकी फिल्मों का हाल । मार्च के महीने में कई फिल्में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। किरण राव के निर्देशन में बनी लापता लेडीज से लेकर यामी गौतम अभिनीत आर्टिकल 370 तक लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। कम बजट में बनकर तैयार हुई आर्टिकल 370 को दर्शकों का भरपूर  प्यार मिल रहा है। वहीं, लापता लेडीज अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि बुधवार को सभी फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहा…

लापता लेडीज

फिल्म लापता लेडीज बॉक्स ऑफिस पर अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी है। फिल्म की चर्चा लंबे समय से चली आ रही थी। समीक्षकों की सराहना के बाद भी इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है। 75 लाख रुपये से ओपनिंग लेने के बाद इस फिल्म ने पांचवें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन चार करोड़ 90 लाख रुपये हो गया है।

आर्टिकल 370

आर्टिकल 370 लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब रही है। फिल्म को देखने के लिए अच्छी खासी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से यह फिल्म अच्छा कारोबार कर रही है। कम बजट में बनी यह फिल्म कमाई में अपनी लागत से कहीं आगे निकल चुकी है। 12वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 54.35 करोड़ रुपये हो गया है।

क्रैक

बॉक्स ऑफिस पर इस समय सबसे बुरा हाल फिल्म क्रैक का है। विद्युत जामवाल, नोरा फतेही और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों के बाद भी फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टिकट खिड़की पर यह फिल्म अब तक अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी है। 12वें दिन फिल्म ने 18 लाख रुपये का कलेक्शन  किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 13.58 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है।

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म  तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही है। हालांकि, फिल्म को  हिट होने के लिए अब भी कई करोड़ कमाने होंगे। 25वें दिन इस फिल्म ने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 80.4 करोड़ रुपये हो गई है।
Exit mobile version