Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latest

इस बार नौ की बजाय दस दिन का होगा शारदीय नवरात्र, नौ साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

कटनी(YASHBHARAT.COM)। इस बार शारदीय नवरात्र 9 के बजाय 10 दिन चलेंगे क्योंकि चतुर्थ तिथि दो दिन पड़ रही है। इससे पहले वर्ष 2016 में भी नवरात्र 10 दिन के थे और अब 9 साल बाद फिर ऐसा ही संयोग बना है। वहीं वर्ष 2021 में नवरात्र केवल 8 दिन के ही थे। शारदीय नवरात्र महोत्सव 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहा है और एक अक्टूबर को दुर्गा नवमी पर संपन्न होगा। हालांकि इस बार भी पंचांग को लेकर मतभेद है, कुछ पंचांग के अंदर तृतीया तिथि दो दिन बताई गई है।

अधिकांश ज्योतिषों के मुताबिक चतुर्थी 25 व 26 सितंबर 2 दिन है। चतुर्थ तिथि दो दिन होने के कारण ही एक नवरात्र इस बार बढ़ रहा है। अब नवमी 30 सितंबर के बजाय एक अक्टूबर को ही मनाई जाएगी। जिसके कारण शहर में 1 अक्टूबर को दशहरा जुलूस निकाला जाएगा। उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पुजारी सतीश द्विवेदी ने बताया कि नवरात्र में इस बार मां दुर्गा की सवारी हाथी है। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना सुख समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति का संकेत होता है।

नवरात्र में नौ दिन शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री नौ देवियों की पूजा हाेती हैं। 10 विधाओं में काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छित्रमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, और कमला की आराधना करते हैं।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक