Site icon Yashbharat.com

यह नेता चुनेंगे BJP का नया अध्यक्ष: मतदाता सूची जारी, चुनाव प्रक्रिया शुरू

Screenshot 20250630 202534 Chrome

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए औपचारिक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर द्वारा सोमवार को यह अधिसूचना जारी की गई। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 1 जुलाई 2025 को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद, 6:30 बजे से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और 7:30 बजे से 8:00 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। उसी दिन 8:30 बजे रात को नामांकन पत्रों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो 2 जुलाई 2025 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और मतदान की समाप्ति के तुरंत बाद दोपहर 2:00 बजे मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। संगठन पर्व के राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि आवश्यक होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो जुलाई को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती के पश्चात दोपहर 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।

379 सदस्य करेंगे प्रदेश अध्यक्ष का चयन

Exit mobile version