Site icon Yashbharat.com

महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार पर प्रहार, कटनी में विधायक संजय पाठक की सेवा का जिक्र किया बीजेपी के इस बड़े नेता ने

kumbh

नई दिल्ली। प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ हिंदू आस्था का महापर्व है। करोड़ों श्रद्धालु देश और विदेश से त्रिवेणी संगम में स्नान और पुण्यलाभ के लिए पहुंच रहे हैं। स्वाभाविक है कि इससे व्यवस्थाओं पर बोझ बढ़ा है। कुछ वामपंथी और हिंदू-विरोधी मानसिकता के लोग इसकी आड़ में लोगों को महाकुंभ न जाने की सलाह देने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे। हिंदू समाज की इस अटल आस्था से वे विचलित हैं। वे यह नहीं समझ रहे कि मार्ग जितना दुर्लभ होता है, आस्था उतनी ही प्रखर होती है।

यह बात एक्स हैंडल पर बीजेपी के आईटी और इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी इंचार्ज पश्चिम बंगाल के प्रभारी अमित मालवीय ने पोस्ट करते हुए कही। उन्होंने कटनी में विधायक संजय पाठक के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की जा रही सेवा का भी अपनी पोस्ट में जिक्र किया।

श्री मालवीय ने कहा कि, आज बेंगलुरु में शुरू हुए एयरो इंडिया शो की वजह से शहर ठप्प पड़ गया है। सड़कों पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। पास होने के बावजूद लोगों को एक गेट से दूसरे गेट पर भेजा जा रहा है। लोग परेशान हैं, कई लोग समय से कार्यक्रम में पहुंच भी नहीं पाए। होटल पूरी तरह भरे हुए हैं, फ्लाइट्स भी ओवरबुक्ड हैं।

https://x.com/amitmalviya/status/1888855210950283513?t=v8WawcmP1kcRTC7ylab7kw&s=19

इस आयोजन में महाकुंभ से कई गुना कम लोग आएंगे। लेकिन क्या आपने किसी को यह ज्ञान बांटते सुना कि “एयरो इंडिया में मत जाओ”? सारा ज्ञान सिर्फ हिंदू समाज और उनकी आस्था पर आघात करने के लिए है।

मालवीय ने कड़ा प्रहार करते लिखा कि पाखंडियों की मत सुनिए। सपरिवार प्रयागराज आइए, त्रिवेणी संगम में स्नान कीजिए, गंगा मैया का आशीर्वाद लीजिए। यह अवसर 144 वर्षों में एक बार आता है। हमारे जीवनकाल में यह संयोग फिर नहीं आएगा। प्रशासन, भाजपा के कार्यकर्ता और प्रयागराज के स्थानीय निवासी पूरे मनोभाव से आपके आगमन को अविस्मरणीय बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं व्यवस्था बनाने कटनी का विधायक संजय पाठक की सेवा का जिक्र

कल कटनी और प्रयागराज के बीच अधिक ट्रैफिक की बात सामने आई। महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मध्य प्रदेश के कटनी में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक जी ने जलपान और लघु विश्राम के लिए व्यवस्था विकसित की है। महिलाओं और बुजुर्गों की जरूरतों का खास ख्याल रखा गया है। इसी प्रकार, अन्य स्थानों पर भी भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर हैं।

Exit mobile version