चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज के बी.बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं ने किया शहर का नाम रोशन

चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज के बी.बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं ने किया शहर का नाम रोश

 

कटनी आर्ट्स एण्ड कामर्स ऑटोनॉमस कॉलेज (चड्डा ऑटोनॉमस कॉलेज) के बी.बी.ए. तृतीय वर्ष के छात्र/छात्राओं का परीक्षा परिणाम रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा गत दिवस घोषित किया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। महाविद्यालय की बी.बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा सोनल गेलानी ने ए.जी.पी.ए. 8.60 के साथ प्रथम स्थान, छात्रा दीपाली वरयानी एवं अंशिता टुडहा ने ए.जी.पी.ए. 8.35 के साथ द्वितीय स्थान, छात्रा कोमल भागवानी एवं भूमि मिश्रा ने ए.जी.पी.ए. 8.20 प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

छात्र/छात्राओं ने अपनी इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा समय-समय पर स्पेशल कक्षाएँ आयोजित करने, प्रैक्टिल ट्रेनिंग हेतु इंडस्ट्रियल विजिट, विभिन्न मैनेजमेंट एक्टीविटीज, श्रेष्ठ अध्यापन, आंतरिक परीक्षा, वर्कशॉप, सेमीनार एवं अत्याधुनिक एवं हाईटेक लाईब्रेरी को दिया।

 

चड्डा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के डायरेक्टर देवाशीष चड्डा एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जय चड्डा ने छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य छात्र/छात्राओं का सर्वांगीण विकास करना है जिसमें महाविद्यालय सदैव अग्रसर रहता है। उन्होंने महाविद्यालय उप-प्राचार्य डॉ. राजीव खत्री, ऑटोनॉमस कुलसचिव श्री शरद निरंकारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. आर.आर.एस. परिहार, विभागाध्यक्ष अतुल जैन, ऋचा डेंगरे, रवि यादव, पंकज सेक्सरिया, पवन केवट, प्रदीप श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा को मार्गदर्शन के लिए बधाई दी तथा छात्र/छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version