Site icon Yashbharat.com

मरा समझकर पहुंचा दिया मुर्दाघर, होश आते ही नग्न हालत में भागा युवक; कहा– शुरू होने वाला था पोस्टमार्टम

Screenshot 20260319 034229 Chrome

मरा समझकर पहुंचा दिया मुर्दाघर, होश आते ही नग्न हालत में भागा युवक; कहा– शुरू होने वाला था पोस्टमार्टम। Guna के जिला अस्पताल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मरा समझकर पहुंचा दिया मुर्दाघर, होश आते ही नग्न हालत में भागा युवक; कहा– शुरू होने वाला था पोस्टमार्टम

जानकारी के मुताबिक, हड्डी मील क्षेत्र निवासी युवक जॉन पारदी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ (सल्फास) खा लिया था, जिसके बाद परिजन उसे अचेत अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने बिना पूरी जांच के ही उसे मृत घोषित कर दिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हैरानी की बात तब हुई जब पोस्टमार्टम रूम में कुछ समय बाद युवक को अचानक होश आ गया। खुद को लाशों के बीच देखकर वह बुरी तरह घबरा गया और नग्न अवस्था में ही पोस्टमार्टम हाउस से बाहर भाग निकला। इस घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

पीड़ित युवक का कहना है कि अगर उसे समय पर होश नहीं आता, तो उसका जिंदा ही पोस्टमार्टम शुरू हो सकता था, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी।

इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली, डॉक्टरों की जांच प्रक्रिया और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन लापरवाही के आरोपों के बीच जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Exit mobile version