Site icon Yashbharat.com

पिपरौंध में जैन मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी साफ कर ले गए चोर

Screenshot 20260707 100601 Google 1

​पिपरौंध में जैन मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी साफ कर ले गए चोर

​कटनी पिपरौंध: क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। पिपरोध स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़ा और अंदर रखी दान पेटी से पूरा कैश (नकदी) समेटकर रफूचक्कर हो गए।

​सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को लगा झटका

​घटना का खुलासा तब हुआ जब सुबह के समय हमेशा की तरह जैन समाज के श्रद्धालु और पुजारी भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मुख्य द्वार का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो मंदिर की दान पेटी का ताला भी टूटा हुआ था और उसमें रखी श्रद्धा की पूरी राशि गायब थी।

​जैन समाज में भारी आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

​धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय जैन समाज और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version