ये घरेलू नुस्खे आपकी आंखों की समस्या को कर सकते हैं जल्द खत्म
know how to get relief Instantly in eye dryness
1. दूध से करें मसाज
जी हां दूध से आंखों की मसाज करना आपकी आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दूध से होने वाली मसाज हमारी आंखों की जलन को खत्म करने में काफी मदद कर सकती है। इसके लिए आप अपनी आंखों पर दूध लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
2. गुलाब जल
आंखों की जलन को खत्म करने और आंखों को ठंडक देने के लिए गुलाब जल का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आप आंखों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए आप रोजाना आंखों में गुलाब जल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं।
ये घरेलू नुस्खे आपकी आंखों की समस्या को कर सकते हैं जल्द खत्म
3. आंखों की एक्सरसाइज
डेली एक्सरसाइज हमारी सेहत के लिए जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी आंखों की समस्या से निजात पाने के लिए आपको रोजाना थोड़ी देर आंखों की एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। इसके लिए आप आंखों को गोल गोल घुमा सकते हैं और पलकों को झपकाना जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।
मोबाइल फोन के इस्तेमाल और धूल धूप आदि के कारण हमारी आंखें आज काफी समस्या का सामना कर रही हैं। आंखों की जलन को दूर करने के लिए आपको अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी आंखों में ठंडे पानी के छींटे भी मार सकते हैं।