तुला समेत इन 4 राशियों को होगी धन की प्राप्ति: मिथुन राशि के लिए नाइट आफ वांड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप आत्मविश्वास के साथ महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे. कार्ययोजनाओं को तेजी से लक्ष्य तक ले जाने की कोशिश होगी. सिंह राशि के लिए द वर्ल्ड का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप जीवन को देखने के नजरिए सकारात्मक बदलाव अनुभव करेंगे. कर्क राशि के लिए ऐस ऑफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप सभी के लिए मीठा और विनम्र व्यवहार बनाए रखेंगे. परिजनों से तालमेल व सामंजस्य बनाए रखेंगे.
मेष राशि का राशिफल
मेष राशि के लिए थ्री आफ वांड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप प्रतिभा योग्यता के प्रदर्शन में सहज बने रहेंगे. सफलता के प्रति आशावादिता बढ़ेगी. सकारात्मक वातावरण का भरपूर लाभ उठाएंगे. लाभ प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी. वचनबद्धता बनाए रखेंगे. मित्रों के साथ परस्पर मदद की भावना बढ़ेगी.व्यक्तिगत प्रयासों में सफल होंगे. प्रेम स्नेह का भाव बना रखेंगे. कलात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे. कार्य प्रदर्शन उम्दा रहेगा.सूचना संपर्क में बेहतर रहेंगे. उत्साह से सभी क्षेत्रों में बेहतर कर दिखाएंगे. आपकी रणनीति प्रभावशाली रहेगी. पेशेवर प्रसन्न और प्रभावित रहेंगे. करियर कारोबार में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन बना रहेगा. व्यवस्था के नियमों के पालन का प्रयास बनाए रखेंगे.
लकी नंबर – 7, 8, 9 कलर – गुड़ समान
वृष राशि का राशिफल
वृष राशि के लिए जजमेंट का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप करीबियों की भावनाओं का सम्मान करेंगे. अपनों के साथ मिलकर नवीन शुरुआत कर सकते हैं. भावुकता अथवा दबाव में निर्णय लेने से बचेंगे. चुनौतियों के लिए तैयार होंगे.विवेक विनम्रता का भाव बनाए रहें. विभिन्न कार्यों में स्पष्टता और सहजता रखें.कार्यगति आगे बढ़ाने में आसानी रहेगी. परिवार के लोगों से चर्चा में संकोच न करें.विभिन्न कार्यों में उतावली दिखाने से बचें. उचित अवसर का इंतजार करें. पेशेवर लोग आकर्षक प्रदर्शन बनाए रखेंगे. कामकाजी मामलों में तेजी बनाए रखेंगे. व्रत संकल्पों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. आत्मविश्वास से आगे बढ़ें. आसपास के वातावरण में अनुकूलन बनाए रहें.
लकी नंबर – 5, 6, 7 कलर – पाइनएप्पल
मिथुन राशि का राशिफल
मिथुन राशि के लिए नाइट आफ वांड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप आत्मविश्वास के साथ महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे. कार्ययोजनाओं को तेजी से लक्ष्य तक ले जाने की कोशिश होगी. अच्छे संदेशवाहक की भूमिका निभाएंगे. सूचनाओं को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे. करीबियों को जोड़े रखेंगे. प्रभावी संवाद बनाने में सफल होंगे.महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. सामाजिक गतिविधियों में पहल बनाए रखेंगे. संसाधनों में वृद्धि बनी रहेगी. लोगों को आकर्षित करने में सफलता पाएंगे. व्यवहार प्रभावशाली बना रहेगा. आर्थिक वाणिज्यिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. शुभ सूचनाओं की अधिकता बनी रहेगी. सकारात्मक नजरिया उम्मीदें बनाए रखेगा.
लकी नंबर – 5, 7, 8 कलर – पैरट कलर
कर्क राशि का राशिफल
कर्क राशि के लिए ऐस ऑफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप सभी के लिए मीठा और विनम्र व्यवहार बनाए रखेंगे. परिजनों से तालमेल व सामंजस्य बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में प्रमुखता से पक्ष रख पाएंगे. भावनात्मक मामलों में प्रभावशाली बनाए रहेंगे. परिवार के लोगों की मदद से आगे बढ़ने में सफलता पाएंगे. लाभ का प्रतिशत उम्मीद से ऊंचा रहेगा. धन संपदा के कार्य साधने में सफल रहेंगे. सकारात्मक दृष्टिकोण रखेंगे. नकारात्मक बातों को करने वालों से दूरी बढ़ाएंगे. घर में अपनों का आना लगा रहेगा. कम महत्व के विषयों के प्रति बेपरवाह रहेंगे. श्रेष्ठ जनों के साथ सामंजस्य बनाए रखेंगे. योग्य लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. प्रभावपूर्ण स्थिति बनाए रखेंगे.
लकी नंबर – 2, 5, 7, 8
कलर – एक्वा ब्लू
सिंह राशि का राशिफल
सिंह राशि के लिए द वर्ल्ड का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप जीवन को देखने के नजरिए सकारात्मक बदलाव अनुभव करेंगे. नवीन गतिविधियों और रचनात्मता को बल देंगे. भविष्योन्मुखी नजरिया बनाए रखेंगे. विभिन्न कार्यों को नए ढंग से करने की कोशिश बनी रहेगी. कार्य व्यापार में सुधार की स्थिति बनी रहेगी. करीबियों से सहयोग बनाए रखेंगे. उत्साही नजरिया रखेंगे. भावनाओं को बल मिलेगा. जीवन स्तर सुधार पाएगा. साधारण बातों से प्रभावित नहीं होंगे. बड़ी उपलब्धियों पर जोर बढ़ाएंगे.साझा व सहकारी कार्यों के लिए सहज रहेंगे. स्वजनों का साथ निभाएंगे. प्रियजनों के साथ सुखद पल बिताएंगे. जिम्मेदारों से भेंट बढ़ेगी. महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पाने का प्रयास बढ़ाएंगे.
लकी नंबर – 1, 5, 7
कलर – पिस्ता कलर
कन्या राशि का राशिफल
कन्या राशि के लिए फाइव आफ स्वार्ड्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप असहज वातावरण को पुनर्व्यवस्थित करने में जुटे रहेंगे. करीबियों व रिश्तेदारों से तालमेल बनाकर आगे बढ़ें. पेशेवर गतिविधियों में सामंजस्यता बनाए रखें. सूझबूझ सहकार से लक्ष्य साधने की कोशिश होगी. निवेश कार्यों को गति देंगे. लेनदेन में सजग रहें. अवरोधों को दूर कर पर जोर होगा. करियर व्यापार में निरंतरता बनी रहेगी. रुटीन बनाकर रखें.व्यवहार में विनम्रता और सरलता बढ़ाएं. कार्यक्षेत्र में लक्ष्य पूरा होने तक जुटे रहने की कोशिश करें. आकस्मिक माहौल में व्यवस्था पर बल दें. न्यायिक मामले लंबित न रहने दें. संबंधियां की मदद से कामकाज में गति लाएं. विशेषज्ञों से मेलजोल बढ़ाने पर जोर दें.
लकी नंबर – 5, 7, 8
कलर – गहरा हरा
तुला राशि का राशिफल
तुला राशि के लिए व्हील आफ फॉर्च्यून का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप महत्वाकांक्षाओं को गति देने में सफलता पाएंगे. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. अन्य की सीख सलाह पर कम ध्यान देंगे. महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस बनाए रखेंगे. लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ेगे. मित्रों और वरिष्ठों का समर्थन बना रहेगा. अनावश्यक मत व सलाहकारों से बचेंगे. करियर कारोबार के मामलों में लाभ संवारने में आगे रहेंगे. कारोबारी उछाल के संकेत बने हुए हैं. प्रभावपूर्ण तौर तरीकों से कदम आगे बढ़ाएंगे. पेशेवर संबंधों को मजबूत बनाए रहेंगे. श्रेष्ठ जनों से तालमेल रखेंगे. आर्थिक पक्ष को बल प्रदान करेंगे. मित्रों और समकक्षों को प्रभावित करेंगे. भावनात्मक विषयों में अतिसंवेदनशीलता से बचेंगे.
लकी नंबर – 5, 6, 7
कलर – फिरोजी
वृश्चिक राशि का राशिफल
वृश्चिक राशि के लिए थ्री ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप करियर संबंधी मामलों में उम्दा स्थिति बनाए रखेंगे. प्रबंधकीय प्रयासों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. समकक्षों व सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद बना रहेगा. पेशेवरों के साथ समर्थन से लक्ष्य को साधेंगे. योजनाओं के क्रियान्वयन में सफल रहेंगे. अपना पक्ष मजबूत से रखेंगे. प्रशासनिक मामलों में तेजी बनाए रखेंगे. वरिष्ठों का समर्थन रहेगा. नेतृत्व के गुणों का विकास होगा. स्वयं को बेहतर रूप में प्रस्तुत करेंगे. विविध मामलों में संवार बनाए रखेंगे. जिम्मेदार और अधिकारी वर्ग से भेंट होगी. प्रयासों में निरंतरता रखेंगे. आर्थिक लाभ बेहतर रहेगा. कार्यक्षेत्र में आवश्यक कार्यों में गति आएगी. व्यवस्था बनाए रखेंगे.
लकी नंबर – 7, 8, 9
कलर – बादामी
धनु राशि का राशिफल
धनु राशि के लिए टेन आफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप अपनों के साथ खुशियों को साझा करेंगे. हर्ष आनंद और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. सकारात्मक बदलावों को बढ़ावा देंगे. धार्मिक एवं मनोरंजक यात्रा पर जा सकती हैं. विभिन्न सुधारों के प्रति उत्साहित रहेंगे. योजनाओं को सूझबूझ से आगे बढ़ाएंगे. अपनों के साथ सुखकर समय बिताएंगे.सं बंधों का लाभ उठाने का प्रयास रखेंगे. परिजनों और करीबियों का सहयोग पाएंगे. रचनात्मकता प्रयासों में पहल बनाए रखेंगे. विविध मामलों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे. सहज गति से सभी को प्रभावित करेंगे. अपनों का साथ समर्थन बना रहेगा. व्यावसायिक लाभ विस्तार के मौके बनेंगे. शैक्षिक परिस्थितियां बल पाएंगी.
लकी नंबर – 3, 7, 8
कलर – अंजीर समान
मकर राशि का राशिफल
मकर राशि के लिए का टू आफ पेंटाकल्स कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप जरूरी कार्यों में नियमितता व निरंतरता बनाए रखें. जिम्मेदारियों और लक्ष्यों को वक्त पर पूरा करने की कोशिश बढ़ाएं. लोगों की निगाहें आप पर बनी रह सकती हैं. दबाव अथवा असहजता का अनुभव न करें. करियर कारोबार में व्यवस्था पालन बनाए रखें. गरिमा गोपनीयता बढ़ाकर रखेंगे. निजी विषयों और बातों पर ध्यान देंगे. आर्थिक मामलों में परिजनों की मदद से मनोबल बना रहेगा. नकारात्मक स्थिति से बचने के लिए सतर्कता बढ़ाएं. परिवार की सीख सलाह और समर्थन पर जोर होगा. सूझबूझ से फैसले लेंगे. लक्ष्यों की ओर बढ़त बनाए रखेंगे. अपनों का साथ निभाने में आगे रहेंगे. सहयोगियो से तालमेल बनाए रखेंगे.
लकी नंबर – 2, 5, 7, 8
कलर – कैट्स आई
कुंभ राशि का राशिफल
कुंभ राशि के लिए जस्टिस का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप विभिन्न पक्षों को संतुलित बनाए रखने का प्रयास बढ़ाएंगे. व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनाए रखेंगे. सभी के हित साधने की कोशिश होगी. प्रबंधन में परंपरागत तौर तरीकों को बढ़ावा देंगे. सहकारिता के प्रयासों में प्रभावशाली रहेंगे. नेतृत्वकर्ता की भूमिका में बेहतर रहेंगे. महत्वपूर्ण संस्थाओं और अधिकारियों से संपर्क बनाए रखेंगे. अपनों से किया वादा पूरा करेंगे. आर्थिक गतिविधियों में सहजता बनाए रखेंगे. सहज संकोच में कमी आएगी. कार्यक्षमता में वृद्धि बनी रहेगी.स्थायित्व को बल मिलेग.विविध कार्यों को उचित दिशा देंगे. साझीदारी की योजनाएं गति पाएंगी. लक्ष्य पूरा करने पर जोर होगा.
लकी नंबर – 2, 5, 8
कलर – लाइट ब्लू
मीन राशि का राशिफल
मीन राशि के लिए द हैंग्डमैन का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप परिस्थितियों से उलझने की अपेक्षा धैर्य व सजगता से परिस्थिति का हल निकालने की कोशिश रखेंगे. अन्य के प्रपंच में आने से बचेंगे. व्यावसायिक मामले सामान्य बने रहेंगे. कार्य व्यापार में सहजता सरलता और निरंतरता रखें. परिस्थितियों के अनुरूप कामकाज आगे बढ़ाएंगे. मेहनत और लगन से परिणाम साधेंगे. मनोबल और सकारात्मकता का स्तर ऊंचा बनाए रखें. भ्रम भटकाव में नहीं आएं. उचित दिशा में बढ़ने पर जोर दें. करियर कारोबार में बड़ों और जिम्मेदारों की सीख सलाह अपनाएं. योजनाओं पर अमल बढ़ाएं. लेनदेन में सावधानी बनाए रखें. आवश्यक कार्यों को समय सीमा में पूरा करें. अवसर का लाभ उठाएं.
लकी नंबर – 3, 7, 8
कलर – केले के समान
