Site icon Yashbharat.com

कटनी में सुबह-सुबह ‘अंधेरा’: साढ़े 10 बजे छाए काले बादल और शुरू हुई मूसलाधार बारिश, थमी शहर की रफ्तार

IMD अलर्ट: कड़ाके की सर्दी और इन राज्यों में भारी बारिश, घरों से निकलते समय रहें सतर्क

IMD अलर्ट: कड़ाके की सर्दी और इन राज्यों में भारी बारिश, घरों से निकलते समय रहें सतर्क

कटनी में सुबह-सुबह ‘अंधेरा’: साढ़े 10 बजे छाए काले बादल और शुरू हुई मूसलाधार बारिश, थमी शहर की रफ्तार

कटनी: कटनी जिले में आज शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली है। सुबह से ही उमस और गर्मी के बाद अभी सुबह लगभग 10:30 बजे आसमान में अचानक घने काले बादल छा गए और तेज कड़क के साथ झमाझम मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। सुबह-सुबह हुई इस तेज बारिश से जहां कामकाजी लोगों और दफ्तर-स्कूल जाने वालों की रफ्तार थोड़ी थम गई है, वहीं पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है।

सड़कों पर भरा पानी, कई इलाकों की बत्ती गुल

सुबह साढ़े दस बजे शुरू हुई इस तेज बारिश के कारण शहर के मुख्य चौराहों—मिशन चौक, बरही रोड और सुभाष चौक पर पानी जमा होना शुरू हो गया है। दुपहिया वाहन चालक सड़कों के किनारे शेड और दुकानों के नीचे पनाह लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू होते ही सुरक्षा के लिहाज से बिजली कंपनी ने शहर के कई वार्डों की बत्ती गुल कर दी है।कटनी में सुबह-सुबह ‘अंधेरा’: साढ़े 10 बजे छाए काले बादल और शुरू हुई मूसलाधार बारिश, थमी शहर की रफ्तार

मौसम विभाग की चेतावनी: बिजली चमकने पर रहें सावधान

मौसम विभाग ने पहले ही कटनी सहित आस-पास के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी कुछ घंटों तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश का यह दौर जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश और आसमानी बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें।

Exit mobile version