Site icon Yashbharat.com

भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी से कटनी के सिंधी समाज में भी आक्रोश, आस्था के अपमान पर 4 नवंबर को प्रतीकात्मक बंद और मौन जुलूस का आह्वान

bhagwan jhulelal 780x470 1

कटनी(YASHBHARAT.COM)। रायपुर (छत्तीसगढ़) में झूलेलाल भगवान के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले अमित बघेल के खिलाफ अब तक कार्रवाई न होने से सिंधी समाज में गहरा रोष व्याप्त है।
कटनी की सिंधी सेंट्रल पंचायत, शांति नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत और माधव नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत के संयुक्त आह्वान पर रविवार को सिंधु झूलेलाल मंगलम परिसर में समाज की एक विशाल आमसभा आयोजित की गई।
सभा में वक्ताओं ने नफरत फैलाने वाले बयानों की निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। तय किया गया कि यदि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होती है तो 4 नवंबर को सिंधु नवयुवक मंडल और सिंधु सेवा समिति के नेतृत्व में सभी प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे l सुबह 11 बजे ईश्वर कृपा काम्पलेक्स से मौन जुलूस सिंधु नवजवान मंडल और सिंधु सेवा समिति की अगुआई में निकालकर शासन को ज्ञापन देते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी l जुलूस ईश्वरकृपा काम्पलेक्स से शुरू होकर मिशन चौक तक जाएगा और पीएम राष्ट्रपति को सम्बोधित मांगपत्र सौंपा जाएगा l सभा में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि ऐसी टिप्पणी न केवल सिंधी समाज, बल्कि अग्रवाल समाज की आस्था का भी अपमान है। ज्ञात हो कि रायपुर निवासी अमित बघेल पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भगवान झूलेलाल और महाराजा अग्रसेन के प्रति अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिंधी समाज द्वारा बीएनएस की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

 

Exit mobile version