katniLatestमध्यप्रदेश

दवा व्यवसायी के सूने आवास में लाखों की चोरी, अशोक कॉलोनी में वारदात से भय व दहशत का माहौल 

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर की पॉश कालोनियों में शामिल कोतवाली क्षेत्र की अशोक कॉलोनी में दवा व्यवसायी पंकज शर्मा के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश अंदर से नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित लाखों का सामान चंपत हो गए। दवा व्यवसायी पंकज शर्मा अपने पुत्र का एडमिशन कराने पत्नी व पुत्र के साथ मकान में ताला लगा पुणे गए हुए हैं। इसी का फायदा बदमाशो ने उठाया और देररात उनके सूने मकान में धावा बोला और बड़े इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए मकान के अंदर से नगदी, सोने चांदी के जेवर सहित अंदर से लाखों का सामान लेकर चंपत हो गए। वारदात की जानकारी आज सुबह उस समय लगी जब दवा व्यवसायी पंकज शर्मा ने अपने घर काम करने वाली युवती को फोन करके घर जाकर पेड़ पौधों में पानी डालने के लिए बोला। बताया जाता है कि युवती जैसे ही पौधों में पानी देने दवा व्यवसायी पंकज शर्मा के घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए क्योंकि मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। युवती ने तत्काल इसकी जानकारी फोन पर दवा व्यवसायी पंकज शर्मा को दी। जिसके बाद वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। समाचार लिखे जाने तक सूचना मिलने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। वारदात को अंजाम देते हुए चोर अपने साथ क्या क्या सामान नगदी और जेवर ले गए इस बात का पता भी दवा व्यवसायी पंकज शर्मा के वापस लौटने पर पता चलेगा। बहरहाल पॉश कॉलोनी में वारदात से भय व दहशत का माहौल है।

Back to top button