FEATURED

एक साल से भटक रहा था युवक, तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में बादाम देकर गुस्से में किया अनोखा प्रदर्शन

एक साल से भटक रहा था युवक, तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में बादाम देकर गुस्से में किया अनोखा प्रदर्शन।एक साल से भटक रहा था युवक, तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में गुस्से में किया अनोखा प्रदर्शन। तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यालय में एक युवक ने उप संपदा अधिकारी के केबिन में पहुंचकर बादाम बिखेरते हुए अपनी नाराजगी जताई।

एक साल से भटक रहा था युवक, तिफरा हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में बादाम देकर गुस्से में किया अनोखा प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार, युवक तरुण साहू ने लगभग एक साल पहले तिफरा क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैट रिसेल के माध्यम से खरीदा था। इसके बाद उसने नामांतरण की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद उसकी फाइल का कोई पता नहीं चल सका।

युवक का आरोप है कि वह लगातार कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, लेकिन हर बार उसे यह कहकर टाल दिया जाता था कि उसकी फाइल गुम हो गई है। इसी से परेशान होकर उसने यह अनोखा विरोध दर्ज कराया।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है और सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि