Site icon Yashbharat.com

निराश्रित गोवंशों को कांजी हाउस में पहुंचाने का कार्य जारी नगर निगम द्वारा गोवंशों की कांजी हाउस में होगी पर्याप्त देखभाल

IMG 20250526 WA0035

निराश्रित गोवंशों को कांजी हाउस में पहुंचाने का कार्य जारी नगर निगम द्वारा गोवंशों की कांजी हाउस में होगी पर्याप्त देखभा

कटनी। महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी एवं आयुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशानुसार नगर की प्रमुख सड़कों एवं स्थानों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को विधिवत रूप से कांजी हाउस में पहुंचाने का कार्य निरंतर जारी है।

नगर निगम कटनी के अमीर गंज स्थित कांजी हाउस में निराश्रित गोवंश के लिए चारा, भूसा, पानी एवं अन्य सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध हैं। उल्लेखनीय है कि निराश्रित गोवंश एवं कतिपय गोवंश मालिकों द्वारा जानबूझकर सड़क पर विचरण करने के लिए छोड़े गए गोवंश, मवेशियों से सड़क पर आने जाने वाले वाहनों एवं आने जाने वाले लोगों में अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

नेशनल हाईवे पर इन निराश्रित पशुओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी घटित होती हैं। दुर्घटनाओं को रोकने एवं पशुधन की जीवन रक्षा के लिए नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर सभी जगह के निराश्रित गोवंशों को कांजी हाउस में पहुंचाया जा रहा है । इससे आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हो सकेगी और पशुधन के जीवन की रक्षा भी हो सकेगी।

पशुओं को सुरक्षित गौशालाओं में रखने पर उनकी समुचित देखभाल भी हो सकेगी, सभी पशु मालिकों, किसानों से अपील भी की जा रही है कि वह अपने पशुओं को सड़कों पर विचरण के लिए ना छोड़े। पशुओं को अपने घर पर ही बांधकर रखें। उन्हें सड़क पर विचरण करने के लिए ना छोड़े।

स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी द्वारा बताया गया कि नगर पालिका के पास एक वाहन है, जिसमें एक बार में 10 गोवंशों को कांजी हाउस में छोड़ जा रहे हैं। अमीरगंज कांजी हाउस में निगम की हांका गैंग द्वारा अब तक ….. गोवंशों को पहुंचाया गया है।

Exit mobile version