Site icon Yashbharat.com

नगर के सार्वजनिक मार्गों में आवारा घूमने वाले गौवंश को कांजी हाउस भेजने का कार्य जारी, पशुपालकों से गौवंश को सार्वजनिक मार्गों में खुला न छोड़ने की निगम प्रशासन की अपील

IMG 20250530 WA0022

कटनी। नगर के सार्वजनिक मार्गों की सुगम यातायात एवं सफाई व्यवस्था हेतु महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा आवारा पशुओं के विचरण पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश विगत दिवस आयोजित स्वस्थ विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए थे। निर्देशों के परिपालन में निगम की हांका टीम द्वारा नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों का रोजाना भ्रमण कर सार्वजनिक स्थलों एवं मुख्य मार्गों पर आवारा घूमने वाले गौवंशों को पकड़कर कांजी हाउस भेजने की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर की सुगम यातायात को देखते हुए हांका गैंग द्वारा बुधवार को नदीपार मुख्य मार्ग पर आवारा यहां वहां बैठे एवं विचरण कर यातायात को बाधित कर रहे तीन गौवंश को कांजी हाउस भेजे जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई। वहीं गुरुवार को भी नई बस्ती काली माता मंदिर मंदिर मार्ग में दो गौवंश द्वारा आवारा विचरण कर यातायात बाधित करते पाए जाने पर हांका टीम द्वारा उन्हें पकड़कर वाहन के माध्यम से कांजी हाउस भेजा गया। टीम द्वारा नगर के मार्गों का भ्रमण कर आवारा विचरण करने वाले गौवंश को पकड़कर कांजी हाउस भेजने का कार्य अभी भी जारी है। स्वास्थ्य अधिकारी श्री सोनी ने नगर के पशुपालकों से अपने पालतू मवेशियों को सार्वजनिक मार्गों पर खुला न छोड़कर नगर की यातायात एवं सफाई व्यवस्था में निगम प्रशासन का सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Exit mobile version