भोपाल(यशभारत.काम)। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्षों की सूची का अब ज्यादा लंबा इंतजार नही करना पड़ेगा क्योंकि म.प्र. से कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों के लिए जो नाम दिल्ली भेजे गए थे, उनकी स्कूटनी लगभग पूरी हो चुकी है जबकि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान को अपनी-अपनी रिपोर्ट सीधे तौर पर सौंप चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में नए जिलाध्यक्षों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। सूत्र बता रहे हैं अब हाई कमान भी जिला अध्यक्षों की घोषणा में देरी नहीं करना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यह बात पूर्व में ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जिलाध्यक्षों को इस बार संपूर्ण शक्तियों से परिपूर्ण किया जाएगा।
मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन के 70 जिले
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के संगठन स्तर पर पर 70 जिले हैं। जिसमें 55 शहर और 15 ग्रामीण जिला अध्यक्ष कार्यरत रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि मप्र में कांग्रेस 25 से लेकर 30 प्रतिशत जिलाध्यक्षों को फिर से रिपीट करने वाली है जबकि बाकि के जिलों में नए अध्यक्ष घोषित किए जाएंगे। व्यापक स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं जमीन पर निष्क्रियता के आधार पर कटनी के ग्रामीण अध्यक्ष को रिपीट नहीं किया जा रहा है। सूत्र ये भी बता रहे हैं कि मप्र कांग्रेस की पहली सूची में पांच जिलों के अध्यक्षों की घोषणा पहले होगी। जिन पांच जिलों की घोषणा पहले होना है, उनमें कटनी शहर एवं ग्रामीण, खंडवा शहर एवं ग्रामीण, रतलाम ग्रामीण और रायसेन जिला शामिल है। कटनी में जिला शहर एवं ग्रामीण में नए अध्यक्ष बनाया जाना तय कर लिया गया है। मप्र कांग्रेस संगठन को धार देने के लिए अब किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है, इसलिए पार्टी जल्द से जल्द सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां करना चाहती है।
अगस्त में आ जाएगी पूरी सूची!
सूत्र बता रहे है कि अगस्त तक संपूर्ण सूची का आना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि नाम फाइनल हो चुके हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस ऐसे नेताओं को जिलाध्यक्ष नहीं बना रही है जो नेता विधानसभा या लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसका मतलब यही है कि कांग्रेस में इस बार जिलाध्यक्ष उन्हीं नेताओं को बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से केवल संगठन के लिए काम करेंगे। साथ ही कांग्रेस ने 40 से 50 वर्ष की उम्र के अध्यक्षों को ही प्राथमिकता दी है जो जमीनी स्तर पर एक्टिव रहकर लगातार कांग्रेस के मुद्दों को उठाते रहेंगे।
दिल्ली में बनी सहमति
मांडू में आयोजित कांग्रेस विधायकों के शिविर के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी सीधे दिल्ली पहुंचे थे, तीनों नेताओ ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की थी। सूत्र बता रहे है कि इन मुलाकातों में पूरी जानकारी दी गई है, जिसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लिस्ट फाइनल मानी जा रही है।

Related Articles
-
जबलपुर में ‘स्टिंग ऑपरेशन’: गर्भवती बनकर पहुंचीं महिला आरक्षक, 2 बड़े सोनोग्राफी सेंटर सील; लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात का भंडाफोड़ -
शादी के 5 दिन बाद पग फेरे की रस्म के दौरान गहने-नकदी लेकर मैक्स गाड़ी से भागी दुल्हन -
Indian Railways Extension: 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे सितंबर-अक्टूबर तक बढ़े, IRCTC पर बुकिंग शुरू; देखें फुल लिस्ट और रूट -
दतिया उपचुनाव: प्रचार का अंतिम दिन आज, दिग्गजों का जमावड़ा; शाम 5 बजे के बाद थमेगा बाहरी नेताओं का शोर -
भोपाल के हॉस्टल में जन्मदिन के दिन ही 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, जेईई की कर रही थी तैयारी -
कटनी जिला प्रशासन का सख्त रुख: उचित मूल्य दुकानों पर होगी कार्रवाई, आईटीआई प्राचार्य को नोटिस -
ISSF Shooting World Cup: चीन की धरती पर भारत की निशानेबाजों का जलवा- ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को मिला ब्रॉन्ज -
फ्रांस के जंगलों में बेकाबू हुई आग: बोर्डो शहर पर मंडराया खतरा, ढाई लाख से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर; स्पेन में भी भारी तबाही -
Bank Holidays in August 2026: अगस्त महीने में निपटाना है बैंक का काम? तो नोट कर लें छुट्टियों की लिस्ट, 14 दिन बंद रहेंगे बैंक -
अदीना मस्जिद या आदिनाथ शिव मंदिर?- मालदा में बढ़ा तनाव; 300 पुलिसकर्मी और ड्रोन तैनात, हाईकोर्ट में विचाराधीन मामला -
‘दोस्ती अस्थायी, कलेश परमानेंट’: करण जौहर लेकर आ रहे ‘The Traitors Season 2’; 13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर मचेगा धमाल -
बिना किसी आरोप के इस्तीफा देने वाले पहले मंत्री”: संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान का NDA सांसदों ने किया स्वागत, बोले-मैं AC रूम वाला एक्टिविस्ट नहीं -
MP Kisan Kalyan Yojana: बलराम कृषि महोत्सव में सिंगल क्लिक से ट्रांसफर हुए ₹3,300 करोड़, 2026 होगा ‘किसान कल्याण वर्ष -
अब नहीं लीक होगा कोई पेपर- PM मोदी ने बनाई 6 दिग्गजों की टास्क फोर्स; नंदन नीलेकणि और पूर्व ISRO चीफ संभालेंगे कमान -
गंदे टोल प्लाजा शौचालय की फोटो भेजें और पाएं ₹1000 तक का Fastag Credit; ‘क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज’ की बढ़ी अवधि -
जंतर-मंतर प्रदर्शन: PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन; सोशल मीडिया से हटाए जा रहे वीडियो और पोस्ट -
ओडिशा में टेक्स्टबुक विवाद पर गरमाई सियासत: नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड से मांगा इस्तीफा; BJD का सरकार पर बड़ा हमला -
Rail Traffic Alert: झांसी-मानिकपुर रूट पर 28 से 30 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द; जानिए डायवर्टेड और प्रभावित ट्रेनों की पूरी लिस्ट -
पेपर लीक पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: संसद में कड़े कानूनों वाला ‘एंटी पेपर लीक बिल’ पेश; 10 साल की सजा, 10 करोड़ जुर्माना और 3 महीने में फैसला -
धर्मेंद्र प्रधान का संसद में ज़ोरदार स्वागत: एनडीए सांसदों ने पहनाया ‘पाग’, लगाए जिंदाबाद के नारे; इस्तीफा देने के बाद पहली बार पहुंचे पार्लियामेंट