ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा रेल पुलिस के हत्थे, सोने चांदी के जेवर सहित 6.83 लाख का सामान बरामद

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश चढ़ा रेल पुलिस के हत्थे, सोने चांदी के जेवर सहित 6.83 लाख का सामान बरामद
कटनी(YASH BHARAT.COM)। रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनके सामान की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना कटनी को एक बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों रुपये के सोने के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक एल.पी. कश्यप के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दबिश देकर आरोपी राज भूमिया उर्फ मंजा (20 वर्ष), निवासी कैलवारा फाटक, थाना कोतवाली (कटनी) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने रेल यात्रियों के सामान पर हाथ साफ करने की बात स्वीकार की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से कुल 6 लाख 83 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की है। जिसमें फरियादिया बी. मंजू की चोरी गई 3 तौला सोने की चेन (कीमत लगभग 4 लाख रुपये) और विभिन्न कंपनियों के कुल 12 स्मार्टफोन (फरियादी अखिलेश सोंधिया, योगेन्द्र सिंह व अन्य यात्रियों के) शामिल हैं।
चोरी की कई वारदातों से उठा पर्दा
इस गिरफ्तारी से जीआरपी कटनी में दर्ज कई महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा हुआ है:
1=अपराध क्रमांक 72/26: धारा 305(सी), 304(2) बीएनएस (सोने की चेन चोरी)।
2=अपराध क्रमांक 552/25: मोबाइल चोरी मामला।
3=अपराध क्रमांक 103/26: यात्री योगेन्द्र सिंह के मोबाइल की चोरी।







