Site icon Yashbharat.com

तिरंगा हमारी पहचान हमारा गौरव,देश भक्ति से भीगी सुबह गौरव का क्षण गर्व और अनुशासन के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस-मनीष पाठक

IMG 20250815 WA0016

तिरंगा हमारी पहचान हमारा गौरव,देश भक्ति से भीगी सुबह गौरव का क्षण गर्व और अनुशासन के साथ मनाएं स्वतंत्रता दिवस-मनीष पाठ

कटनी – देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने नगर निगम कटनी के अमकुही स्थित बैराज परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन कर सभी को शुभकामनायें दी

ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित जनसमूह को किया संबोधित
निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें कहा “यह स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के बलिदान और संघर्ष से प्राप्त हुई है आज का दिन हमें न केवल आज़ादी का जश्न मनाने का अवसर देता है, बल्कि यह भी स्मरण दिलाता है कि हमें उनके सपनों का भारत बनाना है, जो समानता, स्वाभिमान और विकास पर आधारित हो।“

उन्होंने आगे कहा
नगर निगम निरंतर यह प्रयास कर रहा है कि हर नागरिक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम जीवन मिले,अमकुही बैराज क्षेत्र को भी हमने एक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरणीय दृष्टिकोण से समृद्ध स्थल के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है।

देश भक्ति से गूंज उठा परिसर
श्री पाठक नें कहा हमारा कर्तव्य है कि हम आजादी के इस अमूल्य उपहार को सहेजें और अपनें कार्यो से देश को आगे बढ़ानें में अपना योगदान दें तिरंगा हमारी पहचान और गौरव है,आईए हम सब मिलकर इस गौरव को बनाएं रखें और देश हित में निष्ठापूर्वक कार्य करें ।

श्री पाठक ने शहर के नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम के अभियानों में भाग लें, स्वच्छता, जल संरक्षण और हरित पर्यावरण की दिशा में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और तकनीक तथा नवाचार को अपनाते हुए ‘नया भारत’ गढ़ने में योगदान देना चाहिए।

इस दौरान कार्यपालन यंत्री  सुधीर मिश्रा के साथ नगरपालिक निगम कटनी के अधिकारियों कर्मचारियों सहित क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Exit mobile version