Latest

ऑटो में बैठी युवती के गले से सोने का मंगलसूत्र झपट कर भागा चोर, ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले 

कटनी(YASH BHARAT.COM)। बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो में बैठी युवती के गले से चार लॉकेट का मंगलसूत्र एक अज्ञात चोर झपट कर भाग गया। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरही से काछी समाज की लड़की ऑटो में बैठकर अपने गांव जा रही थी। जंगल में ऑटो पहुंचते ही बगल में बैठा युवक चलती ऑटो में ही युवती के गले में पहना हुआ चार लाकेट का माला झपट कर आटो से कूद कर जंगल में भाग गया। बताया जाता है कि जब युवती बरही थाना में रिपोर्ट लिखा कर वापस घर जा रही थी, तभी करौंदी खुर्द के पास उसकी नजर उसी युवक पर पड़ी, जिसने उसका मंगलसूत्र चोरी किया था। युवक को देखते ही शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ी तो गांव के युवक भी उसकी मदद के लिए दौड़े और चोर युवक को पकड़ कर डायल 112 बुलाया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले में आगे कार्रवाई कर रही है।

 

 

Back to top button