Site icon Yashbharat.com

राजस्थान महिला मंडल कटनी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

IMG 20250227 WA0095

 

राजस्थान महिला मंडल कटनी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्

राजस्थान महिला मंडल कटनी की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर संगठन की नई पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में महिला मंडल की तमाम सदस्यों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, संयोजिकाएँ, मुख्य मार्गदर्शिका सहित विभिन्न पदों पर मनोनीत सदस्यों को विधिवत शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष श्रीमती हंसा खंडेलवाल ने कहा कि राजस्थान महिला मंडल कटनी समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

नवीन कार्यकारिणी में अध्य्क्ष हंसा अजय खंडेलवाल, सचिव पद पर श्रीमती आरती मनीष तोलासरिया, कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना अभिनंदन सरावगी, मीडिया प्रभारी श्रीमती श्रेहा रौनक खंडेलवाल एवं अन्य महिलाओं ने शपथ ली। इस समारोह में पूर्व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया एवं नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी गईं। अंत में कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Exit mobile version