कांग्रेस आईटी सेल का प्रदेश सचिव है लुरमी गांव में खाद्यान्न चोरी का फ़रार आरोपी, बरही पुलिस ने अपचारी बालक सहित 04 को किया है गिरफ्तार

कटनी(YASH BHARAT.COM)। बरही थाना क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान लुरमी से शासकीय गेहूं चोरी के मामले में मुख्य तथ्य यह है कि इस वारदात का एक आरोपी राघवेंद्र सिंह कांग्रेस मध्यप्रदेश आईटी सेल का प्रदेश सचिव है। मजेदार बात यह है कि फरार यह आरोपी कांग्रेस की न्याय यात्रा में देखा गया और तो और उसने खुद ही सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

आइए जानते है क्या है पूरा मामला

दरअसल कुछ दिन पहले ही पुलिस की तरफ से प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में बरही पुलिस ने शासकीय गेहूं चोरों को गिरफ्तार किया करने की बात बताई थी।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में एवम् थाना प्रभारी बरही टीआई अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में ग्राम लुरमी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से में हुई चोरी का खुलासा किया गया। दरअसल पुलिस को एक शिकायत दी गई थी जिसमे कहा गया था कि ग्राम लुरमी में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालन श्री गणेशाय नमः स्व सहायता समूह के लोगो के द्वारा किया जाता है। उक्त दुकान से गरीबों को आबंटित करने हेतु गेहूँ व चावल की भरी बोरियाँ शासन द्वारा प्रदत्त करने पर दिनांक 25/1/2026 को शासकीय उचित मुल्य की दुकान लुरमी में रखा जाकर ताला लगा दी थी । 26/1/2026 को दुकान नही खोला गया था रात्रि में 11.00 बजे दुकान को चेक करायी थी सब ठीक था पर दिनांक 27.01.2026 की सुबह 09.00 बजे गांव के नीलू विश्वकर्मा ने बताया कि सुसाईटी के खिडकी की राड टूटी है तब समूह की महिलाए जाकर देखी कि खिडकी की राड टूटी थी कोई अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान में रखी गेहूँ से भरी लगभग 140 बोरियों को दुकान का चैनल गेट व खिड़की की राड तोड़कर अन्दर घुसकर चोरी कर ले गये है । दुकान में रखा गल्ला गेहू व चावल की भरी बोरियां कुल 80 बोरी चोरी हो गयी थी । 89 क्विटल गेहू व 28 क्विटल चावल कलु 117 कुन्टल अनाज चोरी चला गया है । अवलोकन करने पर प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 102/2026 धारा 331(3),305 (E) बी एन एस का पाये जाने से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज किया जाकर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बरही अरविंद कुमार चौबे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रदीप कचेर पिता रामकिशोर कचेर उम्र 27 साल निवासी ग्राम रोहनिया थाना बड़वारा जिला कटनी मध्यप्रदेश लाल गोविंद उर्फ लाले कुशवाहा पिता कमल कुमार कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी मझगवा थाना बड़वारा जिला कटनी मध्यप्रदेश ताहिर अंसारी पिता मो इस्माइल अंसारी उम्र 26 साल निवासी भूडसा थाना बड़वारा जिला कटनी मध्यप्रदेश, मुकेश कुमार रजक पिता हजारी लाल रजक उम्र 33 साल निवासी भूडसा थाना बड़वारा जिला कटनी व एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था राघवेंद्र सहित 2 नाम

पूछताछ में चारों आरोपियों ने चोरी करना कबूल किया। एवं जिन्होंने बताया कि घटना मे अन्य तीन आरोपी रोशन सिंह, गगन सिंह, एवं राघवेंद्र सिंह भी शामिल हैं जो वर्तमान में फरार है पुलिस ने चोरी गया गेहूं बरामद कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP54ZA6724 को भी जप्त किया गया है । अब सवाल यह कि एक प्रमुख राजनीतिक दल के पदाधिकारी पर यह गम्भीर आरोप लगा है जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। बता दें की बतौर कांग्रेस आईटी सेल पदाधिकारी राघवेंद्र सक्रिय था जिसकी नियुक्ति भी प्रदेश कांग्रेस के द्वारा की गई थी। अब तक इस मामले में न तो राघवेंद्र न ही कांग्रेस की तरफ से कोई बयान आया है। खबर के बाद कांग्रेस बैकफुट पर है।

बरही टीआई अरविंद चौबे ने की पुष्टि

घटना के सम्बंध में बरही थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी राजनीतिक दल से सम्बंधित है। घटना से सम्बंधित तमाम जानकारी पुलिस को है। फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version