Latest

15 दिसम्बर को रामेश्वरम जाने वाली स्पेशल ट्रेन अब 1 मार्च 2025 को होगी रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

कटनी ! मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 15 दिसम्बर को रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा पर जिले के 200 वरिष्ठ नागरिकों को लेकर जाने वाली स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन 1 मार्च 2025 को कटनी से रामेश्वरम रवाना होगी। डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता ने बताया कि रामेश्वरम जाने वाली स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में परिवर्तन आईआरसीटीसी लिमिटेड द्वारा इसके रखरखाव के मद्देनजर किया गया है। कटनी से रामेश्वरम की तीर्थ यात्रा के लिए चयनित वरिष्ठ नागरिकों को स्पेशल ट्रेन के शेड्यूल में हुए इस परिवर्तन की सूचना संबंधित तहसील कार्यालय एवं जनपद कार्यालय के माध्यम से दी जा रही है।

Back to top button