Latest

नन्हे नमाजी को गोद में उठाकर पिता तक पहुंचाया सिपाही ने, चांडक चौक में दिखा यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा

कटनी। ईद के मौके पर आज चांडक चौक स्थित ईदगाह के पास यातायात पुलिस का मानवीय चेहरा उस समय नजर आया, जब एक नन्हे नमाजी को यातायात पुलिसकर्मी ने गोद में उठाकर उसे पिता तक पहुंचाया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नन्हा नमाजी अपने पिता के साथ मोटर सायकल में पीछे बैठकर ईदगाह नमाज अदा करने जा रहा था। इसीदौरान ईदगाह के पूर्व मोटर सायकल अचानक बीच सड़क पर बंद हो गई। जिसके बाद पीछे बैठा नन्हा नमाजी मोटर सायकल से उतर कर सड़क पार करने दौड़ लगाने लगा। उसने सड़क के दोनों ओर से आ रही गाड़ियों की भी परवाह नहीं की। इस दौरान चांडक चौक में तैनात यातायात पुलिसकर्मी हिमांशु द्विवेदी की नजर नन्हे नमाजी पर पड़ी तो उसने दौड़ लगाई और फिर नन्हे नमाजी को गोद में उठाकर उसे उसके पिता के पास तक सुरक्षित पहुंचाया। जिसके बाद पिता-पुत्र के द्धारा ईदगाह में नमाज अदा की गई।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक