Site icon YASHBHARAT.COM

13 दिन बंद रहेगा मां शारदा देवी मंदिर का रोपवे, श्रद्धालुओं को चढ़नी होंगी 1063 सीढ़ियां

IMG 20240916 WA0021

मैहर/कटनी। नवरात्रि मेले के मद्देनदर मां शारदा देवी मंदिर मैहर धाम में लगा रोपवे मेंटेनेंस कार्य आगामी 18 सितंबर 2024 से शुरु होगा और 30 सितंबर तक चलेगा। ऐसे में आगामी 18 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 रोपवे का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा।

मां शारदा देवी मंदिर मैहर धाम प्रबंधन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि आगामी शारदीय नवरात्रि मेला को मद्देनदर रखते हुए रोपवे का मेंटेनेंस कार्य आगामी 18 सितंबर 2024 से शुरू होगा। ऐसे में 18 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 रोपवे का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।

मैहर में श्रद्धालुओं को ऊंचे त्रिकूट पर्वत पर विराजमान माता शारदा के दरबार तक पहुंचाने वाला रोप वे 18 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद आगामी 13 दिनों तक माता के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को एकदम खड़ी चढ़ाई चढ़कर आना होगा।

मां शारदा देवी प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए रोप वे की सेवाएं 1 अक्टूबर से दौबारा शुरू कर दी जाएंगी। जिसके बाद दर्शनार्थी इस सुविधा का लाभ उठाते हुए बिना कठिनाई के माता शारदा के दर्शन की अभिलाषा पूरी कर सकेंगे।

फिलहाल रोप वे सर्विस 18 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक मेंटेनेंदर्शनार्थियों रहेगी। इस दौरान दर्शनार्थियों को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए 1063 सीढ़ियां चढ़ना होंगी। रोप वे प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आगामी शारदीय नवरात्रि मेले के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिहाज से मेले के पहले रोप वे का मेंटीनेंस किया जाना है, ताकि मेले के दौरान किसी तरह की तकनीकी खामी न आए और श्रद्धालुओं को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

इसलिए 18 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक रोप वे का संचालन बंद कर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस दौरान मशीनरी का मेंटेनेंस करने के साथ ही सेक्योरिटी चेक भी किया जाएगा। रोप वे ऑपरेट करने वाली दामोदर रोप वे कंपनी के प्रबंधन ने इसकी जानकारी मंदिर प्रबंध समिति और मैहर तथा सतना जिला प्रशासन को भी दे दी है।

Exit mobile version