दो वर्षों के अंतराल पर मध्य प्रदेश में फिर से नए नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू
दो वर्षों के अंतराल पर मध्य प्रदेश में फिर से नए नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू
फर्जीवाड़े और CBI जांच के बाद अब दो वर्षों के अंतराल पर मध्य प्रदेश में फिर से नए नर्सिंग कॉलेजों को अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्ष 2022-23 के बाद पहली बार नए कॉलेज खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जून में यह स्पष्ट होगा कि कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2022-23 में जब अंतिम बार नए नर्सिंग कॉलेजों की अनुमति दी गई थी, तब कॉलेजों में मापदंडों की अनदेखी और फर्जी मान्यता संबंधी मामलों को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।
ला स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल बघेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंपी थी। जांच में सामने आया कि कई कॉलेज बिना बुनियादी ढांचे और योग्य स्टाफ के संचालित हो रहे थे। इसके बाद 550 से अधिक कॉलेजों में से लगभग आधे को बंद कर दिया गया।