Site icon Yashbharat.com

MP Weather मानसून के समय से पहले मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना प्रबल, अगले कुछ घण्टों में बदलेगा मौसम का मिजाज

4c1eca8c 069e 41d3 afb2 627a3279dfe3

mp weather

MP Weather मानसून के समय से पहले मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में बढ़ रही मानसूनी हलचल राज्य में मानसून पूर्व गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है।

इसका असर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां बादल छा रहे हैं और रुक-रुक कर बारिश भी हो रही है। इसके चलते दिन का तापमान गिर गया है और लू से राहत मिल गई है।

 

बंगाल की खाड़ी में 27 मई को नया सिस्टम

 

शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक जारी रह सकता है।

Exit mobile version