Site icon YASHBHARAT.COM

महापौर की गरिमामय उपस्थिति में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा का नववर्ष मिलन समारोह

IMG 20260108 WA0016

कटनी(YASHBHARAT.COM)। अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा एवं महाराजा मणिकुण्डल सेवा संस्थान, नगर सभा कटनी के तत्वावधान में समाज का नववर्ष मिलन समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। नववर्ष मिलन समारोह में महापौर प्रीती संजीव सूरी की गरिमामय उपस्थिति रही। समारोह में महापौर श्रीमति प्रीती संजीव सूरी के द्वारा समाज की भूमि पर शासकीय सहयोग से भवन निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया। समारोह में समाज के नन्हे बच्चों के द्धारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तो सामाजिक महिलाओं के द्वारा रोचक खेल खेले गए। वहीं सभी सामाजिक बंधुओं की आपसी हंसी-ठिठोली ने पूरे समारोह को आनंदमय बना दिया। समारोह में सभी ने शुद्ध घी से बने राजस्थान के प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजनों भापला, दाल, बैंगन का भरता व चूरमा के लड्डू सहित अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। वहीं शाम के समय गरमा-गरम चाय एवं मंगोड़ी ने सभी के उत्साह को और भी बढ़ा दिया। समारोह के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उपहार देकर सम्मनित किया गया। ऐसे आयोजन वर्ष में 2दृ5 बार अवश्य होने चाहिएए क्योंकि इससे समाज के लोगों को आपस में मिलनेए समझने और जुडऩे का अवसर मिलता है। समारोह के सफल आयोजन के लिए अखिल भारतवर्षीय श्री अयोध्यावासी वैश्य महासभा नवयुवक मंडल अध्यक्ष मौसम गुप्ता ने समारोह में शामिल हुए सभी सामाजिक बंधुओं, माताओं, बहनों व बच्चों का आभार व्यक्त किया है। मौसम गुप्ता ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन आपसी संवाद स्थापित करने के साथ-साथ रिश्तों को मजबूत करते हैं और समाज को सशक्त बनाने के साथ ही सामाजिक एकता व सम्मान की भावना को बढ़ावा देते हैं

।

Exit mobile version