katniमध्यप्रदेश

निगमायुक्त ने कर वसूली शिविरों का निरीक्षण कर किए जा रहे प्रयासों का लिया जायजा,वार्ड के बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर बकाया राशि निगम कोष में जमा करने दिए निर्देश

निगमायुक्त ने कर वसूली शिविरों का निरीक्षण कर किए जा रहे प्रयासों का लिया जायजा,वार्ड के बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर बकाया राशि निगम कोष में जमा करने दिए निर्दे

करदाताओं को ई- नगर पालिका ऐप डाउनलोड करने निगमायुक्त ने किया प्रेरित

कटनी – वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर नागरिकों की सुविधा के मद्देनजर निगम प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे शिविरों की श्रृंखला में मंगलवार को नगर के दो स्थलों बस्ती एवं माधव नगर में आयोजित किए गए वसूली शिविरों का निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने औचक निरीक्षण कर गठित दल को कर वसूली के प्रयासों में गति लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

शिविर स्थलों के निरीक्षण के दौरान उपस्थित वसूली दल से वार्ड की कुल डिमांड, अब तक की जा चुकी वसूली तथा शेष करों की वसूली हेतु किए जा रहे जमीनी प्रयासों की जानकारी, वसूली कार्य हेतु उपलब्ध पीओएस मशीन की जानकारी ली गई। कर वसूली हेतु संधारित सूची के अवलोकन के दौरान निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कम वसूली
पाए जाने पर निगमायुक्त ने दल के कर्मचारियों को वार्डों के बड़े बकायादारों से डोर टू डोर संपर्क कर लंबित बकाया राशि शीघ्र जमा कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने मैदानी अमले को सक्रिय रहकर करदाताओं को जागरूक करने तथा लंबित प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी।

करदाताओं की सुनीं समस्याएं

माधव नगर में नारायण बेकरी के सामने आयोजित शिविर स्थल के निरीक्षण के दौरान, पहुंचे क्षेत्रीय व्यवसायियों से संवाद कर उनकी बजाया कर संबंधी समस्याएं सुनते हुए नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश राजस्व अधिकारी को दिए। इस दौरान निगमायुक्त ने व्यवसायियों से दुकानों के बाहर सार्वजनिक मार्ग में सामग्री रखकर आवागमन बाधित कर व्यवसाय नहीं करने की बात भी कही।

ऐप डाउनलोड करने किया प्रेरित

शिविर निरीक्षण के दौरान बकाया कर जमा करने हेतु पहुंचे नई बस्ती, रोचलानी चौराहा निवासी रमेश कुमार वाधवानी सहित अन्य माधवनगर के करदाताओं से शिविर के माध्यम से प्रदाय की जाने वाली सेवा की जानकारी लेते हुए निगमायुक्त सुश्री परिहार ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ई-नगरपालिका ऐप डाउनलोड कर निगम के बकाया करों का सरल एवं त्वरित भुगतान करने हेतु उन्हें प्रेरित किया गया।

आशीष की तत्काल कराई ई-केवाईसी

माधव नगर उपकार्यालय के निरीक्षण के दौरान पहुंचे बंगाली कालोनी निवासी आशीष मंडल ने निगमायुक्त को बताया कि वे समग्र ई- केवाईसी कार्य के लिए काफी परेशान है। जिसपर निगमायुक्त ने उपकार्यालय के स्टाफ के माध्यम से तत्काल आशीष की समग्र पोर्टल पर ई केवाईसी कराते हुए आशीष की समस्या का निराकरण किया गया। इस दौरान निगमायुक्त ने ई केवाईसी करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी भी समझी। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने उप कार्यालय की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

Back to top button