अमृत 1.0 और 2.0 योजना के प्रगतिरत कार्यों की निगमायुक्त ने समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर नवरात्रि के पूर्व करें रेस्टोरेशन का कार्य
माधव नगर एसटीपी का संचालन मार्च के अंतिम सप्ताह तक करें शुरू,सुरक्षा मानकों का रखें विशेष ध्यान

अमृत 1.0 और 2.0 योजना के प्रगतिरत कार्यों की निगमायुक्त ने समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर नवरात्रि के पूर्व करें रेस्टोरेशन का कार्
माधव नगर एसटीपी का संचालन मार्च के अंतिम सप्ताह तक करें शुरू,सुरक्षा मानकों का रखें विशेष ध्या
कटनी। नगर निगम की निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अमृत 1.0 एवं अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत सीवरेज एवं सेप्टेज प्रोजेक्ट कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों व निर्माण एजेंसियों को कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
नवरात्रि से पूर्व करें रोड रेस्टोरेशन
नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन विस्तार कार्य के चलते खोदी गई सड़कों को लेकर निगमायुक्त ने निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी नवरात्रि पर्व से पहले संबंधित क्षेत्रों की सड़कों का स्थायी रेस्टोरेशन कार्य भी पूर्ण कर लिया जाए, जिससे धार्मिक आयोजनों एवं नागरिकों के आवागमन के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन स्थानों पर सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई हैं, वहां बारिश शुरू होने से पहले मार्टरेबल (अस्थायी भराई) का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
31 मार्च तक एसटीपी का संचालन करें शुरू
साथ ही निगमायुक्त ने समीक्षा बैठक के दौरान अमृत 1.0 एवं 2.0 योजनाओं के अंतर्गत प्रगतिरत एसटीपी निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, मेनहोल निर्माण तथा हाउस सर्विस कनेक्शन के कार्यों की क्षेत्रवार प्रगति की जानकारी ली गई। अमृत 1.0 योजना अंतर्गत सीवरेज प्रोजेक्ट अंतर्गत जोनवार लंबित कार्यों, हाउस सर्विस कनेक्शन हेतु अतिरिक्त मैनपावर तथा मशीनरी लगाने की हिदायत देते हुए संविदाकार को पुनरीक्षित वर्क प्लान प्रस्तुत करने , माधवनगर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट-1 के शेष कार्यों को 31 मार्च के पूर्व पूर्ण करने तथा घरों को सीवर लाइन से जोड़कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का ट्रायल रन प्रारंभ कराने के निर्देश भी दिए।
सुरक्षा मानकों का रखें विशेष घ्यान
अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए संविदाकार ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 17 एवं रामजानकी हनुमान वार्ड क्रमांक 18 में लगभग 3.8 किलोमीटर सीवर लाइन विस्तार का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं शेष कार्य प्रगतिरत है। इस पर निगमायुक्त ने कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने, नागरिकों के आवागमन में हो रही असुविधाओं से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा सड़क रेस्टोरेशन कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य में आ रही कठिनाइयों की जानकारी ली और अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में उपयंत्री मृदुल श्रीवास्तव, पीडीएमसी के एआरई सौरभ नौगजा,संविदाकार के प्रतिनिधि करण पटेल, हार्दिक मोरडिया सहित अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति रही।








