रुपयों की मांग करते रंगदारी दिखा रहें बदमाश ने युवक पर किया चाकू से हमला, सब्जी मंडी की घटना

रुपयों की मांग करते रंगदारी दिखा रहें बदमाश ने युवक पर किया चाकू से हमला, सब्जी मंडी की घटना

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत सब्जी मंडी में चाकूबाजी की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार अल्फट गंज निवासी सुमित निषाद 23 वर्ष सब्जी मंडी में किसी कर वश गया हुआ था। इसी दौरान यहां पर डोंगा प्यासी नामक युवक सुमित के पास पहुंचा और रंगदारी दिखाते हुए नशे के लिए रूपों की मांग करने लगा रुपए नहीं देने पर डोंगा प्यासी द्वारा सुमित पर चाकू से प्रहार कर दिया और घटनास्थल से भाग निकला घायल सुमित को इलाज के लिए उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे हैं जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।

Exit mobile version