Site icon Yashbharat.com

महापौर ने रंगनाथ मंदिर में आयोजित होने वाली आगामी सप्तदिवसीय भागवत कथा स्थल का किया निरीक्षण,बड़ी खेर माता मंदिर परिसर में पारंपरिक चंडी मेले का लिया जायजा, व्यापारियों से किया संवाद

IMG 20251210 WA0035

महापौर श्रीमती सूरी ने रंगनाथ मंदिर में आयोजित होने वाली आगामी सप्तदिवसीय भागवत कथा स्थल का किया निरीक्षण,बड़ी खेर माता मंदिर परिसर में पारंपरिक चंडी मेले का लिया जायजा, व्यापारियों से किया संवा

कटनी (10 दिसंबर)-नगर में आगामी 31 जनवरी से 7 फरवरी तक विवेकानंद वार्ड स्थित श्री रंगनाथ मंदिर परिसर के समीप आयोजित होने वाली सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। लोकप्रिय कथा वाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय जी द्वारा सप्तदिवस श्रीमद्भागवत कथा का अमृतमयी वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु बुधवार 10 दिसंबर को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने पार्षद साथियों के साथ कथा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया है कि श्रीमद्भागवत कथा को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ जैसे पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता, प्रकाश की समुचित व्यवस्था और संपूर्ण स्थल की साफ-सफाई समय रहते पूरी की जायेंगी। महापौर ने स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कथा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो, यह नगर निगम की जिम्मेदारी है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं सफाई कार्य में सहभागिता करते हुए श्रमदान भी किया, जिससे कार्यरत विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ा।

पारंपरिक चंडी मेले का लिया जायजा

निरीक्षण के उपरांत महापौर श्रीमती सूरी विवेकानंद वार्ड के लखेरा स्थित बड़ी खेर माता मंदिर में आयोजित पारंपरिक चंडी मेला स्थल में पहुँचीं। उन्होंने मेले का जायजा लेते हुए वहाँ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चंडी देवी की प्रतिमा के दर्शन कर नगरवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

मेले में अनेक छोटे-छोटे स्थानीय व्यापारी अपनी दुकानों के साथ उपस्थित थे। महापौर सूरी ने इन व्यापारियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले स्थानीय व्यवसाय और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। महापौर श्रीमती सूरी नें कहा कि नगर में इस प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से जहाँ सामाजिक समरसता और आस्था को बल मिलता है, वहीं जनसहभागिता से विकास कार्यों को भी गति मिलती है। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य और क्षेत्रीय पार्षद सुरेंद्र गुप्ता, सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी सहित श्रद्धालू गणेश दत्त मिश्रा सहित अन्य स्थानीय जनों की मौजूदगी रही।

Exit mobile version