मोहर्रम पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधा एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

मोहर्रम पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर महापौर ने किया स्थलीय निरीक्षण,श्रद्धालुओं की सुविधा एवं समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्दे

 

कटनी-आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने मंगलवार सायंकाल मेयर इन काउंसिल सदस्यों एवं निगम अधिकारियों के साथ मदन मोहन चौबे वार्ड एवं गाटर घाट स्थित कर्बला शरीफ पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पर्व के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

 

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि मोहर्रम पर्व नगर की सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में नगर निगम की जिम्मेदारी है कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

 

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विशेष साफ-सफाई अभियान,पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, सुगम आवागमन,निर्बाध विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।उन्होंने अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी सहयोग एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे मोहर्रम पर्व पूरी श्रद्धा, आस्था, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व  सुभाष साहू, बीना बैनर्जी,सुरेंद्र गुप्ता,उमेंद्र अहिरवार,पार्षद सीमा श्रीवास्तव,वंदना यादव,समाजसेवी दानिश अहमद साहित निगम के संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version