Site icon Yashbharat.com

मिशन चौक पर धार्मिक होर्डिंग हटाने का मामला गरमाया, आयुक्त ने दिया कार्रवाई का आश्वासन,श्री बजरंग उत्सव समिति के प्रदर्शन के बाद हरकत में आया नगर निगम प्रशासन, जांच के बाद अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह और उनकी टीम पर हो सकती है वैधानिक कार्रवाई

20261016 204506

मिशन चौक पर धार्मिक होर्डिंग हटाने का मामला गरमाया, आयुक्त ने दिया कार्रवाई का आश्वासन,श्री बजरंग उत्सव समिति के प्रदर्शन के बाद हरकत में आया नगर निगम प्रशासन, जांच के बाद अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह और उनकी टीम पर हो सकती है वैधानिक कार्रवाई

कटनी। मिशन चौक पर श्री बजरंग उत्सव समिति के दशहरा महोत्सव से संबंधित होर्डिंग हटाए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। रामलीला एवं रावण दहन कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए लगाए गए होर्डिंग को हटाए जाने से नाराज आयोजन समिति के सदस्यों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। मामले को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने संबंधित अधिकारी और उनकी पूरी टीम के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत संबंधित अतिक्रमण अधिकारी मानवेंद्र सिंह और उनकी टीम के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। समिति की मांग के अनुरूप संबंधित अधिकारी एवं टीम को हटाने की कार्रवाई भी जांच के निष्कर्षों और नियमानुसार प्रक्रिया के आधार पर की जाएगी।

 

फिलहाल निलंबन नहीं हुआ है, जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ऐसे में अब सबकी निगाहें नगर निगम प्रशासन की जांच प्रक्रिया और उसके बाद होने वाले निर्णय पर टिकी हैं। धार्मिक आयोजन से जुड़े होर्डिंग हटाने की कार्रवाई ने निगम की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।

Exit mobile version