Latest

यशभारत डाट काम की खबर का असर, जिला अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार पर ठीक हुई क्षतिग्रस्त लोहे की जाली

कटनी। जिला चिकित्सालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगी लोहे की जाली क्षतिग्रस्त हो गई थी और इसमें फंस कर लोग घायल हो रहे थे। इस मामले को यशभारत डाट काम ने प्रमुखता से उठाया और जाली क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सिविल सर्जन डाक्टर यशवंत वर्मा को दी। सिविल सर्जन ने भी मामले को गंभीरता से लिया और आज सुबह क्षतिग्रस्त लोहे की जाली को ठीक करने के निर्देश दिए। जिसके बाद क्षतिग्रस्त लोहे की जाली को ठीक कर दिया गया।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक