Site icon Yashbharat.com

दाल-चावल खाते ही घूमने लगा सिर… सहरसा में 250 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जहरीला खाना खिलाने का आरोप; वायरल वीडियो ने खोली पोल

दाल-चावल खाते ही घूमने लगा सिर... सहरसा में 250 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जहरीला खाना खिलाने का आरोप; वायरल वीडियो ने खोली पोल

दाल-चावल खाते ही घूमने लगा सिर... सहरसा में 250 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जहरीला खाना खिलाने का आरोप; वायरल वीडियो ने खोली पोल

दाल-चावल खाते ही घूमने लगा सिर… सहरसा में 250 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जहरीला खाना खिलाने का आरोप; वायरल वीडियो ने खोली पोल। बिहार के सहरसा जिले से मिड-डे मील (MDM) में बड़ी लापरवाही का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिषी प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को स्कूल का खाना खाने के बाद 250 से अधिक बच्चे एक साथ बीमार पड़ गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि खाने के दौरान एक छात्र की थाली में मरा हुआ सांप का बच्चा मिला, जिसके बाद भोजन कर चुके बच्चों में घबराहट और उल्टी के लक्षण दिखने लगे।

तमिलनाडु में ‘हंग असेंबली’ का हाई वोल्टेज ड्रामा: राज्यपाल ने बहुमत के आंकड़े पर अड़ाया पेंच, DMK और AIADMK के बीच पक रही बड़ी खिचड़ी

दाल-चावल खाते ही घूमने लगा सिर… सहरसा में 250 स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जहरीला खाना खिलाने का आरोप; वायरल वीडियो ने खोली पोल

थाली में सांप का बच्चा देख उड़े होश

स्कूल में मौजूद छात्रों के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे भोजन परोसा गया था। जैसे ही बच्चों ने खाना शुरू किया, एक थाली में मरे हुए सांप का बच्चा दिखाई दिया। यह खबर फैलते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। जिन बच्चों ने खाना खा लिया था, वे कुछ ही देर में पेट दर्द, बेचैनी और चक्कर आने की शिकायत करने लगे। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्वास्थ्य केंद्र और सदर अस्पताल में भारी भीड़

बीमार बच्चों को तुरंत महिषी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां बड़ी संख्या में बच्चों के पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

प्रशासन सख्त: FSL टीम ने की छापेमारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्रेयांश तिवारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Exit mobile version