टेस्ट न देने के लिए बच्ची ने लगाए बहानों के ढेर, फिर हाथ जोड़कर टीचर से की ऐसी गुजारिश कि इंटरनेट हो गया ‘मस्त’। सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो तनाव भरे दिन में भी चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं। आजकल इंस्टाग्राम पर एक नन्ही स्कूली बच्ची का वीडियो कुछ इसी तरह लोगों के दिलों पर जादू कर रहा है। अपनी मासूमियत और भोली बातों से इस बच्ची ने न केवल अपनी टीचर को, बल्कि पूरे इंटरनेट को अपना दीवाना बना लिया है।
Dhar Bhojshala Decision: मां वाग्देवी के मंदिर के रूप में मिली भोजशाला को मान्यता: हाईकोर्ट ने नमाज पर लगाई रोक, ट्रस्ट बनाने का आदेश।
मैम, आप बस एक बार हंस दो
वायरल क्लिप में बच्ची क्लासरूम में बैठी रो रही है। जब उसकी टीचर उससे टेस्ट न देने का कारण पूछती हैं, तो वह बड़ी सादगी से कहती है, “मैम, मुझे बुखार था, खांसी थी और जुकाम भी था।” लेकिन वीडियो का सबसे प्यारा हिस्सा तब आता है जब बच्ची अपने नन्हे हाथ जोड़ती है और टीचर से विनती करती है— “मैम, आप बस एक बार हंस दो, मैं खुश हो जाऊंगी और मेरा रोना बंद हो जाएगा।”
‘एब्सेंट’ बताने का मजेदार अंदाज
बच्ची की यह बात सुनकर टीचर की हंसी निकल जाती है। जब टीचर उससे दोबारा पूछती हैं कि वह इतने दिन स्कूल क्यों नहीं आई, तो वह कुछ पल सोचती है और फिर बड़े ही फिल्मी अंदाज में कहती है, “अच्छा एब्सेंट बताती हूं…” उसके चेहरे के हाव-भाव और बोलने का यह बेबाक तरीका लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
सोशल मीडिया पर टूटा रिकॉर्ड
इंस्टाग्राम पर @abha.11 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं:
-
व्यूज: 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया।
-
लाइक: 6 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया।
-
कमेंट्स: 20 हजार से ज्यादा लोगों ने बच्ची की सादगी पर प्यार लुटाया।
बचपन की सादगी का उदाहरण
नेटीजन्स इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि “इतनी प्यारी रिक्वेस्ट के बाद तो टीचर क्या, पत्थर भी पिघल जाए”, तो कोई इसे “इंटरनेट का आज तक का सबसे प्यारा वीडियो” बता रहा है। यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि बच्चों की मासूमियत में दुनिया के हर दुख को भुलाने की ताकत होती है।

