Site icon Yashbharat.com

निगमाध्यक्ष की अध्यक्षता में परिषद का सामान्य सम्मिलन हुआ प्रारंभ,निर्धारित समय में अधिकारी-कर्मचारियों के उपस्थित न होने पर निगमाध्यक्ष ने जताई नाराजगी — भविष्य में पुनरावृत्ति न करने के दिए स्पष्ट निर्देश

IMG 20251111 WA0091

निगमाध्यक्ष की अध्यक्षता में परिषद का सामान्य सम्मिलन हुआ प्रारंभ,निर्धारित समय में अधिकारी-कर्मचारियों के उपस्थित न होने पर निगमाध्यक्ष ने जताई नाराजगी — भविष्य में पुनरावृत्ति न करने के दिए स्पष्ट निर्दे

सामान्य सम्मिलन में महत्वपूर्ण पत्र व्यवहारों व पार्षदों के प्रश्नों पर हुई चर्चा

कटनी- नगर पालिक निगम कटनी का सामान्य सम्मिलन मंगलवार को निगमाध्यक्ष श्री मनीष पाठक की अध्यक्षता में निगम के परिषद सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक के प्रारंभ में निगमाध्यक्ष ने निर्धारित समय पर आयुक्त सहित अधिकारी-कर्मचारियों के सदन में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न करने के स्पष्ट निर्देश दिए ।

बैठक में नियम 17 के अंतर्गत सम्मानीय पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पटल पर प्रस्तुत किए गए, जिन पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके उपरांत परिषद के समक्ष महत्वपूर्ण पत्र व्यवहारों की जानकारी रखी गई।

बैठक में एक राष्ट्र–एक चुनाव के समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आत्मनिर्भर भारत संकल्प तथा जीएसटी 2.0 रिफॉर्म के समर्थन एवं धन्यवाद प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया।

इसके बाद नगर में चल रहे दद्दा धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पार्षदों की सहभागिता को देखते हुए बैठक को सर्वसम्मति से स्थगित करने का निर्णय लिया गया। आगामी परिषद बैठक में शेष प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक के अंत में पूर्व एल्डरमैन श्री संतोष गर्ग, निगम कर्मचारी श्री शंकर मल्लाह, रोहिणी रैकवार एवं अशोक सफाई कामगार के आकस्मिक निधन तथा दिल्ली में सोमवार को हुए वाहन विस्फोट में आम नागरिकों की मृत्यु पर सदन द्वारा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Exit mobile version