मोटर साईकिल गैंग के चोरो को गिरफतार कर गिरोह का पर्दाफाश किया,एनकेजे पुलिस को मिली वाहन चोरी पकडने में सफलता 04 आरोपियो से 09 वाहन बरामद
मोटर साईकिल गैंग के चोरो को गिरफतार कर गिरोह का पर्दाफाश किया,एनकेजे पुलिस को मिली वाहन चोरी पकडने में सफलता 04 आरोपियो से 09 वाहन बराम
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, संतोष डेहरिया अति पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन एवं श्रीमति ख्याती मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन में थाना एन.के.जे प्रभारी को मिली बडी मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात व्यक्ति चोरी की
स्कूटी बेचने के लिए आया है जिसे तत्काल मोके पर रवाना होकर थाना एनकेजे की पुलिस द्वारा सावधानी पूर्वक सूझबूझ के साथ घेरा बंदी कर पकडा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू भूमिया बताया जिसे थाने लाकर कडाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकारते हुए बताया कि एक काले रंग की स्कूटी को रोशननगर से चोरी किया था। आरोपी से कडाई से पूछताछ करने पर स्वीकार किया कि मैने अपने गैंग के फूलचन्द्र कोरी एवं दिनेश वंशकार के साथ मिलकर कटनी जिले व सीमावर्ती जिले के हाट बाजारो से मास्टर की का उपयोग करके मोटर साईकिल व स्कूटी चोरी करते थे। गैग के फूलचन्द्र कोरी एवं दिनेश वंशकार की तलाश पता साजी हेतु एक-एक कडी को जोड कर दोनो आरोपिया को अलग-अलग स्थानो से गिरफतार किया गया उक्त तीनो आरोपियो से अलग-अलग 05 मोटर साईकिल व 02 स्कूटी जप्त की गई। थाना एनकेजे के एक और अन्य मोटर साईकिल चोरी के मामले में आरोपी जितेन्द्र रैकवार को पकडा गया जिसके कब्जे से एक मोटर साईकिल व एक स्कूटी जप्त की गई ।
आरोपी में-सोनू उर्फ सुशील पिता बिहारी लाल भूमिया उम्र 36 साल निवासी ग्राम देवरी अमगंवा थाना मझौली जिला जबलपुर (म.प्र.)
फूलचन्द्र उर्फ फुल्लू कोरी पिता पुरूषोत्तम कोरी उम्र 36 साल निवासी निवार पहाडी थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र.)दिनेश उर्फ घिटला वंशकार पिता रामजी वंशकार उम्र 24 साल निवासी उडिया मोहल्ला थाना एनकेजे जिला कटनी (म.प्र.)जितन्द्र रैकवार पिता लल्लू रैकवार उम्र 30 साल निवासी प्रेमनगर थाना एनकेजे जिला कटनी (म.प्र.)