Latest

पूर्व विधायक की पत्नी ने तहसील कार्यालय परिसर में किया आत्मदाह का प्रयास, जमीन के मामले को लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगा-लगा कर थी परेशान, कटनी जिले की बड़वारा तहसील का मामला

कटनी। बड़वारा विधानसभा के पूर्व विधायक विजय राघवेन्द्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह के द्धारा तहसील कार्यालय में स्वयं के ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है। तहसील कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों व दूसरे फरियादियों ने सूझबूझ का परिचय दिया और आग लगाने की कोशिश को नाकाम कर दिया। बताया जाता है कि रंजीता सिंह किसी जमीन के मामले को लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही थी लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। उन्होंने बड़वारा में पदस्थ नायब तहसीलदार पर काम न करने का आरोप लगाया है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक