Khane ki thali mahangi hui: दाल, प्याज, और सब्जी के बढ़ते दाम ने महंगी की थाली

Khane ki thali mahangi hui: दाल, प्याज, और सब्जी के बढ़ते दाम ने महंगी की थाली

Khane ki thali mahangi hui: दाल, प्याज, और सब्जी के बढ़ते दाम ने महंगी की थाली। राशन और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी के रसोई का बजट गड़बड़ा गया है।

आटा-दाल और सब्जियों की महंगाई मध्यमवर्ग को खासा परेशान कर रही है। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली तुवर दाल 200 रुपये किलो तक बिक रही है और मूंग दाल भी सवा सौ रुपये की सीमा को लांघ चुकी है।

गर्मी का मौसम नए गेहूं की आवक का होता है, लेकिन इस मौसम में महंगे हुए आटे ने भी लोगों को परेशान कर दिया है। थाली को मंहगी करने में आलू-प्याज भी आटे-दाल का साथ बखूबी निभा रहे हैं। हालांकि तेल और शक्कर ने कुछ राहत दी है।

मंगलवार को  इंदौर के खेरची बाजार में सामान्य क्वालिटी का आटा 30 से 31 रुपये किलो और मध्यम क्वालिटी के आलू-प्याज भी 35-40 रुपये किलो बिके। बीते साल इन्हीं दिनों से तुलना की जाए तो सामान्य थाली की महंगाई लोगों को हैरान कर रही है।

बीते जून में  इंदौर और प्रदेश के आम खेरची बाजार में गेहूं का आटा 27 रुपये प्रति किलो जबकि दालें 80 से 150 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रही थी। आम चुनाव के मौसम में खाद्य पदार्थों की बढ़ी हुई महंगाई सिस्टम पर भी सवाल खड़ा कर रही है। आलू-प्याज के दाम भी बीते साल जून में मौजूदा दामों के मुकाबले करीब आधे थे।

Exit mobile version