Artemis-2 लॉन्च के बाद पहला मैसेज वायरल: कमांडर ने स्पेस में ‘टॉयलेट’ का क्यों किया जिक्र?
Artemis-2 लॉन्च के बाद पहला मैसेज वायरल: कमांडर ने स्पेस में ‘टॉयलेट’ का क्यों किया जिक्र?

Artemis-2 लॉन्च के बाद पहला मैसेज वायरल: कमांडर ने स्पेस में ‘टॉयलेट’ का क्यों किया जिक्र?अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने अपने महत्वाकांक्षी Artemis II मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। यह मिशन करीब 54 साल बाद इंसानों की चंद्रमा की दिशा में वापसी का बड़ा कदम माना जा रहा है।
फ्लोरिडा स्थित Kennedy Space Center से SLS रॉकेट के जरिए ‘ओरियन’ कैप्सूल को अंतरिक्ष में भेजा गया। भारतीय समय के अनुसार यह लॉन्च गुरुवार सुबह 4:05 बजे हुआ। लॉन्च के करीब एक घंटे बाद कैप्सूल पृथ्वी की ऊंची कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित हो गया।
मिशन में शामिल हैं 4 अंतरिक्ष यात्री
इस ऐतिहासिक मिशन की कमान Reid Wiseman संभाल रहे हैं। उनके साथ पायलट Victor Glover, मिशन स्पेशलिस्ट Christina Koch और कनाडा के Jeremy Hansen भी इस यात्रा का हिस्सा हैं।
पहले मैसेज में क्या बोले कमांडर?
लॉन्च के बाद कमांडर रीड वाइसमैन का पहला संदेश सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में स्पेसक्राफ्ट के सिस्टम्स के साथ-साथ टॉयलेट सिस्टम का भी जिक्र किया। दरअसल, लंबे स्पेस मिशन में क्रू के लिए लाइफ सपोर्ट सिस्टम-खासकर वेस्ट मैनेजमेंट-बेहद अहम होता है, इसलिए इसे लेकर अपडेट देना जरूरी था।
आगे क्या होगा?
अब अंतरिक्ष यात्री करीब 25 घंटे तक कैप्सूल के सभी सिस्टम की जांच करेंगे। इसके बाद वे चंद्रमा की ओर अपनी मुख्य यात्रा शुरू करेंगे। यह मिशन भविष्य में इंसानों को चांद पर दोबारा उतारने की तैयारी का अहम हिस्सा है। इस मिशन की सफलता को लेकर Donald Trump ने भी NASA और टीम को बधाई दी है और इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है।








